BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 15 जून 2025 05:37 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

कलरओएस 7 ट्रायल वर्जन अब प्रमुख ओप्पो डिवाइस में उपलब्ध

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2020, 11:49 AM IST
कलरओएस 7 ट्रायल वर्जन अब प्रमुख ओप्पो डिवाइस में उपलब्ध
Read Time:2 Minute, 7 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| चीनी हैंडसेट निर्माता ओप्पो का कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) कलरओएस 7 कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ट्रायल आधार पर पेश किया जा रहा है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कलरओएस 7, एंड्रॉइड 10 ओएस पर आधारित है।

उपयोगकर्ता कलरओएस 7 के ट्रायल वर्जन का 10 हैंडसेंट पर आनंद उठा सकते हैं। इसमें रेनो, रेनो 10एक्स जूम, रेनो 2, एफ 11, एफ11प्रो व आर 17, आर17 प्रो के साथ साथ फाइंड एक्स, फाइंड एक्स एक्स ऑटोमोबिली लेम्बोर्गिनी एडिशन व फाइंड एक्स सुपरवीओओसी एडिशन शामिल हैं। कलरओएस 7 को ओप्पो के ज्यादातर मॉडलों में शामिल किया गया है, जो भारतीय बाजार में हैं।

हैंडसेट निर्माता के अनुसार, नवंबर 2019 में इसके लॉन्च के बाद से कलरओएस 7 को ज्यादा सराहना मिली है। इसका यूजर इंटरफेस (यूआई) सिस्टम काफी एकीकृत व अनुकूलित है। यह इस्तेमाल करने में सहज है। इसके अलावा इसके दूसरे फीचर्स में सिस्टम-वाइड डार्क मोड, डिजिटल आईडी डाक्यूमेंट मैंनेजर ‘डॉकवाल्ट’ शामिल हैं।

कलरओएस का उपयोग कई स्थानीय भाषाओं में किया जा रहा है। कुल मिलाकर 72 भाषाएं हैं, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, बंगाली और दूसरी भाषाएं हैं।

भारत में कलरओएस 7 के लॉन्च के बाद, ओप्पो डिजी लॉकर सर्विसेज को एकीकृत करने वाला पहला ओईएम बन गया है।

कंपनी टेस्टर्स की भी भर्ती कर रही है, जो ट्रायल वर्जन का परीक्षण करें और अपने समुदाय में अपने अनुभवों को साझा करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *