BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 12:07 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक खत्म, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
  2. वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार
  3. पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें
  4. पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द
  5. पहलगाम आतंकी हमला : अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
  6. पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
  7. पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
  8. पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात
  9. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  10. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  11. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  12. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  13. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  14. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  15. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता

कांग्रेस पूर्वांचल के लोगों के साथ खड़ी है, अजय राय ने भाजपा और ‘आप’ पर साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 7:59 PM IST
कांग्रेस पूर्वांचल के लोगों के साथ खड़ी है, अजय राय ने भाजपा और ‘आप’ पर साधा निशाना
Read Time:3 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

अजय राय ने कहा कि दिल्ली शीला दीक्षित जी द्वारा किए गए काम को याद कर रही है। दिल्ली की जनता चाहती है कि यहां फिर से कांग्रेस की सरकार बने। पूर्वांचल के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हम दिल्ली में एक अलग मंत्रालय बनाएंगे। इस मंत्रालय के लिए अलग से बजट आवंटित होगा। महाकुंभ की तरह छठ महापर्व का आयोजन करेंगे। पूर्वांचलियों के आर्थिक उत्थान और उनकी जीवन शैली को औसत से बेहतर बनाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के लोग पूर्वांचल के लोगों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ केजरीवाल कहते हैं कि पूर्वांचलियों के फर्जी वोट जुड़वाए जा रहे हैं। उनके द्वारा यमुना को गंदा किया जा रहा है। इस तरह के बयान देकर पूर्वांचल के लोगों को अपमानित किया जा रहा है, जबकि दिल्ली को बनाने में पूर्वांचलियों का बहुत बड़ा योगदान है। आज दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा, उनके पास रोजगार नहीं है, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं हैं। इसलिए मैं अपने पूर्वांचल के भाई-बहनों से कहना चाहूंगा, कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। कांग्रेस ने जो वादा किया है, वो जरूर पूरा करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अजय राय ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए कांग्रेस ने बहुत काम किया था, जैसे फ्लैट्स का वितरण और कॉलोनियों को अधिकृत करना आदि। केजरीवाल और भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या की तरह बर्ताव किया। इस दिल्ली को बनाने में पूर्वांचलों का बड़ा योगदान है। इन लोगों ने उनका जीवन बेहतर नहीं किया। कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

महाकुंभ में भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई। इस पर उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। सरकार ने पूरी तरह से संज्ञान नहीं लिया, सरकार विफल है। सरकार भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पाई, केवल इंवेंट किया।

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा की सेटिंग हुई है इसलिए नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा बाहर हैं। इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि केजरीवाल को हरियाणा चुनाव से पहले रिहा किया जाता है, इससे साबित होता है कि केजरीवाल भाजपा की बी टीम के रूप में हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *