BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 07:51 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

केजरीवाल की योजनाओं से फर्क नहीं पड़ता, दिल्ली में कांग्रेस बनाएगी सरकार : पवन खेड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 दिसंबर 2024, 2:47 PM IST
केजरीवाल की योजनाओं से फर्क नहीं पड़ता, दिल्ली में कांग्रेस बनाएगी सरकार : पवन खेड़ा
Read Time:2 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल इस योजना को शुरू कर मास्टर स्ट्रोक खेलना चाहते हैं। हालांकि, इंडिया ब्लॉक की उनकी साथी कांग्रेस इस पर सवाल खड़े कर रही है।

‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चाहे जितनी भी योजनाएं शुरू कर लें, चाहे कितने भी बदलाव कर लिए जाएं या कितने भी प्रयास किए जाएं। दिल्ली के लोगों ने अब मन बना लिया है कि दिल्ली एक बार फिर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार होनी चाहिए।

केजरीवाल द्वारा आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री बताए जाने पर एलजी की आपत्ति पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह सरकार अब अस्थायी है। अगले चुनाव के बाद यह सरकार नहीं रहेगी। कोई आपत्ति करे, इसे अस्थायी कहे या स्थायी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है।

भाजपा नेता नितेश राणे के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर उन्होंने संविधान पढ़ा होता, जिसकी शपथ उन्होंने मंत्री बनते समय ली थी, और खास तौर पर अनुच्छेद 51ए पढ़ते तो तो वे ऐसी तुच्छ, घटिया और अपमानजनक टिप्पणी नहीं करते।

बता दें कि भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा था कि हमारे पास जानकारी है कि केरल में जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनाव में सपोर्ट करने वाले लोग हैं, वो राष्ट्रीय विरोधी हैं। देश के खिलाफ काम करने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। भविष्य में केरल भगवाधारी बन जाएगा, मुझे इस बात का पूरा भरोसा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *