BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:30 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

केजरीवाल नहीं बनेंगे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री : अलका लांबा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 10:23 PM IST
केजरीवाल नहीं बनेंगे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री : अलका लांबा
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान अलका लांबा ने कहा, “दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं बनने वाले हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित हराएंगे।”

अलका लांबा कांग्रेस के उस ऑडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया दे रही थी। जिसे हाल ही में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जारी किया था। इस ऑडियो क्लिप पर अलका ने कहा कि आप विधायक ऑडियो में खुद कह रहे हैं कि शराब घोटाले में किसे कितना शेयर मिला है। केजरीवाल और उनकी सरकार शराब घोटाले में फंसी और जेल गए। सभी बेल पर बाहर आए हैं। अब फिर केजरीवाल जेल जाने वाले हैं क्योंकि अदालत ने उनके हाथ बांध दिए हैं और अदालत की पाबंदी बताती है कि जब तक पाबंदी नहीं हटती हैं वह मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं।

ओखला विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक के बेटे के द्वारा पुलिस के साथ बदतमीजी पर अलका लांबा ने कहा कि कानून और नियम सभी के लिए बराबर होना चाहिए।

अलका लांबा कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने मुख्यमंत्री आतिशी और भाजपा के रमेश बिधूड़ी मैदान में हैं।

अलका ने शनिवार को ईस्ट ऑफ कैलाश में चुनावी कैंपेन के लिए पहुंची थी। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानी को हल करने का वादा किया। अलका ने कहा कि लोगों ने बताया है कि यहां पर सीवर की समस्या काफी जटिल है। यहां सीवर लाइनों को अपग्रेड नहीं किया गया है। आतिशी तो मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली सरकार उनके नियंत्रण में है, पिछले 10 सालों से सत्ता उनके हाथ में है, तो जवाब दें कि सीवर की समस्या से यहां के लोगों को क्यों परेशान होना पड़ रहा है। अब वक्त आ गया है जब आपका बहाना नहीं चलेगा। जनता बदलाव चाहती है और बदलाव कांग्रेस करेगी। यहां पर जनता मुझे मौका देगी तो मैं विश्वास दिलाती हूं कि चांदनी चौक में जिस तरह से मैंने काम किया था। कालकाजी विधानसभा में ऐसा ही काम होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *