BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 03:01 PM
  • 40.5°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  2. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  3. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  4. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  5. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  6. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  7. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  8. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  9. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  10. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  11. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  12. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  13. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  14. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  15. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद

केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी हारेंगे विधानसभा चुनाव : कुलजीत सिंह चहल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 11:15 PM IST
केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी हारेंगे विधानसभा चुनाव : कुलजीत सिंह चहल
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दिल्ली सरकार ने हाल ही ‘महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ की घोषणा की थी। अब दिल्ली सरकार लोगों के घर-घर जाकर इसके ल‍िए पंजीकरण करने जा रही है।

इसे लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा कि हमने हाल ही में दिल्ली के लोगों के लिए दो बड़ी योजनाओं की घोषणा की थी। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना। 23 दिसंबर से हमारी टीम घर-घर जाकर इन दोनों योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करेगी। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिल्ली का वोटर कार्ड होना ज़रूरी है।

इस मामले पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ चुनावी घोषणा कर रहे हैं। 10 साल से इनकी सरकार थी, तो उन्होंने महिलाओं के बैंक खाते में रुपये क्यों नहीं डाले। चुनाव नजदीक है, तो घोषणाएं कर रहे हैं। लोगों का जो पंजीकरण करवा रहे हैं। क्या महिलाओं के खाते में पैसे जाएंगे, यह सवाल गंभीर हो चला है। केजरीवाल का यह बस चुनावी जुमला है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां पर सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उन्हें मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत पहले आयुष्मान योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 50 करोड़ लोग कवर होते हैं। दिल्ली के लोगों को केजरीवाल इस योजना के लाभ पाने से वंचित रख रहे हैं। दिल्ली की जनता ने अब मन बना लिया है कि यहां से केजरीवाल की विदाई की जाए। जिस तरह से जनता ने सात लोकसभा सीट लाखों वोट से जिताई, अब दिल्ली विधानसभा में भाजपा को जीत दिलाई जाएगी। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हारेंगे।

‘आप’ द्वारा भाजपा पर वोट कटवाने के आरोप में एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा है कि देश में रोहिंग्या और कुछ बांग्लादेशी हैं और अगर अरविंद केजरीवाल ऐसे लोगों के वोटों का समर्थन कर रहे हैं, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। जिस तरह उन्होंने कई जगहों पर आतंकवाद का समर्थन किया है, उसी तरह जब विकास के मुद्दे आते हैं, तो वे बहस को भटका देते हैं। दिल्ली की जनता उनके झूठ में नहीं फंसेगी। दिल्ली की जनता पहले ही मन बना चुकी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी अपनी सीट से चुनाव हारेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *