BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 12:12 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक खत्म, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
  2. वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार
  3. पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें
  4. पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द
  5. पहलगाम आतंकी हमला : अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
  6. पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
  7. पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
  8. पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात
  9. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  10. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  11. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  12. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  13. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  14. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  15. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता

खतरे में भारत का लोकतंत्र, चुनाव आयोग को देना चाहिए अनियमितताओं का जवाब : उदित राज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 अप्रैल 2025, 9:28 PM IST
खतरे में भारत का लोकतंत्र, चुनाव आयोग को देना चाहिए अनियमितताओं का जवाब : उदित राज
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और चुनाव आयोग को मतदाता सूची में हुई अनियमितताओं का जवाब देना चाहिए।

उदित राज ने कहा कि, “सच्चाई यह है कि महाराष्ट्र में महज पांच महीने में 36 लाख मतदाता मतदाता सूची में जुड़ गए। आमतौर पर इतने मतदाता पांच साल में भी नहीं जुड़ते। चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ये मतदाता कैसे और कहां से आए। इसके अलावा, मतदान खत्म होने के बाद अगली सुबह तक 65 लाख वोट कैसे बढ़ गए? हरियाणा में भी ऐसी ही अनियमितताएं देखने को मिलीं। यह लोकतंत्र का सवाल है, और चुनाव आयोग को जवाब देना होगा।”

उदित राज ने आगे कहा कि दुनिया भर की अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भारत में लोकतंत्र के कमजोर होने की बात कह रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सही करार दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। वे संविधान और लोकतंत्र के हित में बोल रहे हैं। भारत में क्या हो रहा है, यह दुनिया जानती है।”

इस बीच, उदित राज ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के समर्थन में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की ओर से दिए गए बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, जैसा बीजेपी नेता करते हैं। क्या सुप्रीम कोर्ट से संसद बड़ी है? सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान की व्याख्या करना है। अगर वह यह नहीं कर सकता, तो उसका क्या महत्व है? बीजेपी तानाशाही और पाखंड के सहारे सरकार चला रही है।”

उदित राज ने आगे कहा, “लोकतंत्र खत्म हो चुका है। मजदूर, किसान, और आम जनता परेशान है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। सरकार केवल तानाशाही के दम पर चल रही है। अब जनता को खड़ा होना होगा। राहुल गांधी सिर्फ सच्चाई सामने ला रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *