BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 06:51 AM
  • 30.17°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

गठबंधन में जितने छेद उससे ज्‍यादा मतभेद : मुख्तार अब्बास नकवी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जनवरी 2025, 11:27 PM IST
गठबंधन में जितने छेद उससे ज्‍यादा मतभेद : मुख्तार अब्बास नकवी
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा, “गठबंधन में जितने छेद हैं उससे ज्‍यादा उनमें मतभेद हैं। छेद को रफू करने के चक्‍कर में वह खुद ही रफूचक्कर हो जाएंगे।”

इंडी गठबंधन के बारे में मुख्तार अब्बास नकवी ने बीएनटी न्यूज़ से बात की। उन्‍होंने कहा, झाड़ू का झाड़ बुरी तरह से खस्ताहाल है। लोगों को विकास के सपने दिखाने वाले खुद महलों में रह रहे है।

उन्‍होंने आप पर तंज कसते हुए कहा, ”आम आदमी पार्टी चाहे कितनी ही पार्टियों का सपोर्ट ले ले। मगर उसे अब दिल्‍ली की जनता का हिसाब ब्‍याज समेत देना होगा।”

नकवी ने गठबंधन को कमजोर बताया। बोले, ”गठबंधन में जितने छेद हैं उससे ज्‍यादा उनमें मतभेद हैं। छेद को रफू करने के चक्‍कर में वह खुद ही रफूचक्कर हो जाएंगे। जहां तक कांग्रेस पार्टी का बात है तो ऐसा कोई नहीं है जिसे काग्रेस पार्टी ने ठगा न हो। कांग्रेस की सोच हमेशा से परिवारवाद की रही है इसलिए कांग्रेस किसी भी गठबंधन में खड़ी होगी वह गठबंधन के लिए बोझ ही होगी। सबके सामने एक आवाज में बात करने वाले गठबंधन के लोग पीछे से एक दूसरे की टांग खींचते हैं।”

योगी आदित्यनाथ के बयान और उत्तर प्रदेश मे हो रहे सर्वे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”आज देश में सात लाख से ज्‍यादा धार्मिक स्थल मस्जिद हैं, उन सब पर तो कोई दावा नहीं कर रहा है। कुछ है जो विवादों के घेरे में है, उसका समाधान होना चाहिए। मैं मानता हूं कि इस चीज का सद्भाव के साथ समाधान किया जाना चाहिए। बातचीत के साथ इसे सुलझाया जाना चाहिए।”

बता दें क‍ि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को एक ही चरण में होगा। नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है, जिसके तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता और चुनावी रैलियों के लिए पुलिस की अनुमति अनिवार्य है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *