BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:17 AM
  • 30.67°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

गलत आरोप लगाकर भाग जाना भाजपा की पुरानी आदत : प्रियंका कक्कड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 10:40 PM IST
गलत आरोप लगाकर भाग जाना भाजपा की पुरानी आदत : प्रियंका कक्कड़
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए सीएम योगी के ‘आप’ सरकार पर अवैध रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने के आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, गलत आरोप लगाकर भाग जाना भाजपा की पुरानी आदत है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “देश में किसने घुसपैठिए को जगह दी है, कैसे उनको बसाया गया है, ये किसी से छुपा नहीं है। हरदीप पुरी ने साफ-साफ ट्वीट करके बताया था कि कैसे दिल्ली के बकरवाल में उन्होंने रोहिंग्याओं को बसाया है। अगर उनको गिरफ्तार कर लिया जाए, तो ये मुद्दा खत्म हो जाएगा और पता चल जाएगा कि रोहिंग्या कहां-कहां पर बसे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सिर्फ उल्टे सीधे आरोप लगाएगी। उनके पास दिल्ली के लिए कोई विजन नहीं है। कोई मुख्यमंत्री चेहरा नहीं है। वो अपने ही देश के नागरिकों को खतरा बताएंगे और विभाजनकारी राजनीति करेंगे। दिल्ली के लोग इसको पहचान गए।

नई दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “16 सीसीटीवी थे, जिसमें यह कैद हुआ कि कैसे प्रवेश वर्मा ने काला धन बांटा। अरविंद केजरीवाल के ऊपर उन्होंने ऐसे गुंडों हमला करवाया, जिनके ऊपर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे के संदिग्ध मामले चल रहे हैं। वो उनके बचाव में आ गए, ये सभी ने देखा। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, बस ‘आप’ पर गलत आरोप लगाकर भाग जाने का भाजपा की पुरानी चाल है।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव में अब सिर्फ 10 दिन का समय बचा है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘आप’ सरकार पर अवैध घुसपैठियों को बसाने का आरोप लगाया।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान है। वहीं, इसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *