BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 04:18 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  2. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  3. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  4. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  6. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  7. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह
  8. निजी बैंकों ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलान
  9. राजद ने तेजप्रताप यादव को आधिकारिक तौर पर 6 साल के लिए निष्कासित किया, कार्यालय आदेश जारी
  10. वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल मनीष खन्ना
  11. तेजप्रताप यादव का तेजस्वी के नाम संदेश, कहा- हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा
  12. लालू और तेजस्वी यादव बताएं राजद में जयचंद कौन : मनीष यादव
  13. भारत-पाक सीजफायर पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा : पवन खेड़ा
  14. असम में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार, अब तक 4 हजार से अधिक गिरफ्तार
  15. खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

जब-जब नारी पर अन्याय हुआ, तब-तब भगवान ने दोषियों को दी कड़ी सजा : स्वाती मालीवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 4:10 PM IST
जब-जब नारी पर अन्याय हुआ, तब-तब भगवान ने दोषियों को दी कड़ी सजा : स्वाती मालीवाल
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के ताजा नतीजों के अनुसार, भाजपा ने अब तक 13 सीटें जीत ली हैं और 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे उसका कुल आंकड़ा 47 तक पहुंचता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे उसे कुल 23 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस इस चुनाव में कोई सीट नहीं जीत पाई, जिससे उसका खाता भी नहीं खुला। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अहंकार और घमंड ज्यादा दिन तक नहीं टिकता है। मालीवाल ने कहा कि जब-जब किसी नारी पर अन्याय हुआ है, तब-तब भगवान ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी है। उन्होंने दिल्ली की स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि राजधानी की हालत दयनीय हो चुकी है। लोगों का जीना मुहाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एक कूड़ेदान में तब्दील हो गई है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, नालियां ओवरफ्लो कर रही हैं और लोग बुरी स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं।

बता दें कि आप के नेता अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट पर विजय प्राप्त की है। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल ने कहा – “हम हार को स्वीकार करते हैं। भाजपा को जीत की बधाई हो। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया है। मुझे उम्मीद है कि वह लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे।” इस जीत पर भाजपा के मुख्यालय पर उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *