BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:44 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिल्ली : उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 12:46 AM IST
दिल्ली : उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
Read Time:2 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के सिविक सेंटर में शुक्रवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया, उनके कार्यों की सराहना की और आम लोगों से भी साफ-सफाई रखने की अपील की।

कार्यक्रम में दिल्ली के मेयर और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि सफाई कर्मचारी दिल्ली में साफ-सफाई और दूसरे कार्यों की जिम्मेदारी बड़ी शिद्दत के साथ निभा रहे हैं। उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार सम्मान मिलना चाहिए। कुछ क्षेत्रों, विशेषकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का रखरखाव अच्छा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार की आवश्यकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि एमसीडी क्षेत्र भी एनडीएमसी क्षेत्रों की तरह स्वच्छ और सुंदर बनें।

वी.के. सक्सेना ने कोविड-19 महामारी, यमुना की बाढ़ और जी-20 सम्मेलन के दौरान सफाई कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने दिल्ली की जनता से भी साफ-सफाई की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जो कार्य दिल्ली में नहीं हो पाए थे, वे अब नई सरकार के दौरान पूरे होंगे।

उपराज्यपाल ने कहा कि जब हम राजधानी में गड्ढे और कचरा देखते हैं, तो यह चिंता उत्पन्न होती है कि क्या हम सही मायने में देश की राजधानी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

दिल्ली के मेयर महेश खींची ने कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी न सिर्फ दिल्ली को साफ करने में अहम योगदान दे रहे हैं, बल्कि किसी भी आपदा और विपदा में जब भी इनकी जरूरत पड़ी, इन्होंने बड़ी शिद्दत और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *