BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 11 मार्च 2025 04:25 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ संशोधन बिल पर जगदंबिका पाल बोले, ‘देश का लोकतंत्र धमकी से नहीं, जनसहमत‍ि से चलेगा’
  2. ई-श्रम पोर्टल से 30.68 करोड़ श्रमिकों को मिल रहा फायदा, 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
  3. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर राजद ने की कार्रवाई की मांग
  4. चैंपियंस ट्रॉफी : मेजबान होकर भी समापन समारोह से ‘गायब’ रहा पीसीबी, अख्तर ने उठाए सवाल
  5. रोहित भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं : दिनेश कार्तिक
  6. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस नेता ने पंजाब में पार्टी को रोकने की साजिश करार दिया
  7. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  8. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  9. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  10. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  11. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  12. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  13. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  14. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  15. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, अलका लांबा बोलीं- 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कराएंगे लागू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 मार्च 2025, 10:43 PM IST
दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, अलका लांबा बोलीं- 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कराएंगे लागू
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिलाओं ने सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत की। इस दौरान केंद्र सरकार से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर सवाल भी किया। उन्होंने कहा, “संसद का सत्र आज से शुरू हो गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पिछले साल भी जंतर-मंतर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। लंबे संघर्ष के बाद यह बिल (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) संसद से पास हुआ है। मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा है? हमें रोकने के लिए पूरे इलाके की किलेबंदी कर दी गई, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें चोटें आई हैं।”

उन्होंने कहा, “एक तरफ संसद का बजट सत्र चलेगा और दूसरी तरफ महिला कांग्रेस इसे (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) लागू कराने के लिए सड़क पर आंदोलन करेगी। लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर आवाज उठाएंगे, जबकि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी बोलेंगे।”

अलका लांबा ने महिला सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश में आज महिलाएं असुरक्षित हैं। गुजरात में भाजपा विधायक ने दलित बेटी के साथ बलात्कार किया,है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होती है। ऐसा ही दिल्ली में बृजभूषण शरण मामले में हुआ, सुप्रीम कोर्ट के कहने के बाद एफआईआर हुई। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इससे पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, “’नारी सम्मान देश का अभिमान’ आज महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने के लिए संसद घेराव किया एवं भाजपा की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ महिला कांग्रेस की साथियों के साथ मिलकर जंतर-मंतर पर धरना दिया। आधी आबादी का हक उन्हें दिला कर रहेंगे। महिला कांग्रेस का यह अभियान बहनों को उनका हक मिलने तक जारी रहेगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *