BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 09:09 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

दिल्ली चुनाव 2025 : पूर्वांचल समाज के अपमान का आरोप लगा ‘आप’ ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जनवरी 2025, 9:52 PM IST
दिल्ली चुनाव 2025 : पूर्वांचल समाज के अपमान का आरोप लगा ‘आप’ ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन
Read Time:3 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के खिलाफ पूरी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया। ‘आप’ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पूर्वांचल समाज के लोगों ने सभी विधानसभाओं में जगह-जगह प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई जगह पुतले भी जलाए।

‘आप’ की तरफ से कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक राष्ट्रीय चैनल पर पूर्वांचल के नेता को गाली दी। भाजपा के नेता पूर्वांचल के लोगों को कभी बांग्लादेशी तो कभी रोहिंग्या कहते हैं। उन्हें टीवी पर गाली देते हैं। दिल्ली के लोगों को उस गाली का बदला अपनी वोट की ताकत से लेना है।

‘आप’ विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि आज दिल्ली की हर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कुछ लोगों ने पुतले जलाए। हमारे पास लाखों फोन कॉल्स आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लाइव टेलीविजन पर मुझे केवल इसलिए गालियां दी, क्योंकि मैं पूर्वांचल के मैथिली ब्राह्मण समाज से आता हूं। दिल्ली और देश के लोग भाजपा का चाल-चरित्र अच्छे से जानते हैं कि ये लोग पूर्वांचल विरोधी हैं। गालियां देना और अपमान करना इनकी फितरत है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मिथिला इलाके में भी भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुआ है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने वीडियो तो जारी किया, लेकिन घुमा-फिर कर बातें की। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। शहजाद पूनावाला को प्रवक्ता के पद से हटाते हुए भाजपा को उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। मैथिली-ब्राह्मण समाज में इसे लेकर बहुत रोष है। अगर भाजपा ने कोई एक्शन नहीं लिया तो 5 फरवरी को पूरा पूर्वांचल समाज करारा जवाब देगा।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कई जगहों पर पुतले भी जलाए गए।

दिल्ली के शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, जंगपुरा, ओखला, पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, दिल्ली कैंट, करोल बाग, मोती नगर, पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, बाबरपुर, मुस्तफाबाद, रोहतास नगर, सीलमपुर, सीमापुरी, बुराड़ी, घोड़ा, गोकलपुर, करावल नगर, तिमारपुर, बवाना, मंगोलपुरी, बादली, मुंडका, रिठाला, अंबेडकर नगर, बिजवासन, छतरपुर, महरौली, पालम, बदरपुर, देवली, कालकाजी, संगम विहार, तुगलकाबाद, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, उत्तम नगर, विकासपुरी, हरि नगर, जनकपुरी, मादीपुर, राजौरी गार्डन और तिलक नगर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *