BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 11:16 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

दिल्ली चुनाव 2025 : रवि किशन ने दिल्ली में भाजपा के वनवास को खत्म करने की अपील की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 2:27 PM IST
दिल्ली चुनाव 2025 : रवि किशन ने दिल्ली में भाजपा के वनवास को खत्म करने की अपील की
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। तमाम राजनीतिक दल प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में, सोमवार को मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा में भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन के अलावा नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज भी शामिल हुईं।

जनसभा को संबोधित करते हुए रवि किशन ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 27 साल का वनवास अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनेगी।

आम आदमी पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 21 हजार पूर्वांचली लोगों की मौत गंदा पानी पीने से हुई है और ‘आप’ सरकार इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है।

रवि किशन ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी झूठी, फरेबी और डकैतों की पार्टी है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस बार ‘आप’ को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। पीएम मोदी की गारंटी जरूर पूरी होगी, लेकिन झाड़ू वालों की गारंटी पूरी नहीं होगी।

सतीश उपाध्याय ने भी जनसभा में आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर आक्रमण किया। उन्होंने केजरीवाल द्वारा यमुना नदी में हरियाणा से जहर छोड़ने के आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि जब लोग हारने लगते हैं, तो इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों को नकारात्मक बताते हुए जनता से बीजेपी को समर्थन देने की अपील की।

इस जनसभा में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग पहुंचे थे। जनसभा में महिलाओं की भारी संख्या ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।

सतीश उपाध्याय ने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति ने देश के प्रधानमंत्री मोदी को भी समर्थन दिया था और आज यहां मालवीय नगर में भी मुझे महिलाओं का आशीर्वाद मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह जनसभा इस बात का प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है और अब भाजपा का कमल दिल्ली में खिलने वाला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *