BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:03 AM
  • 34.14°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

दिल्ली : महादेव ऑटो चालक सेवा संघ ने किया भाजपा के समर्थन का ऐलान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 दिसंबर 2024, 11:41 PM IST
दिल्ली : महादेव ऑटो चालक सेवा संघ ने किया भाजपा के समर्थन का ऐलान
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। सभी राजनीतिक दलों ने अभी से पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। इस बीच महादेव ऑटो चालक सेवा संघ ने भाजपा को समर्थन देने का घोषणा की है।

माना जाता है कि दिल्ली के ऑटो चालक आम आदमी पार्टी को समर्थन देते हैं। ऐसे में महादेव ऑटो चालक सेवा संघ की यह घोषणा महत्वपूर्ण है। इस बार ऑटो पर ‘दिल्ली के ऑटो वाले, चले भाजपा के संग’ का स्लोगन वाले पोस्टर भी दिख रहे हैं जो सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा अपने चरम पर है कि कल तक आम आदमी पार्टी के पाले में रहने वाले ऑटो वालों के भाजपा के पाले में जाने के बाद चुनावी मैदान में भाजपा ताकत बढ़ गई है, क्योंकि दिल्ली की राजनीति में ऑटो वालों की हमेशा से ही अहम भूमिका रही है।

इन पोस्टर में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तस्वीर भी लगी हुई है।

महादेव ऑटो चालक सेवा संघ ने आधिकारिक रूप से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सभी नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। एक तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अतुलनीय काम करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नहीं किया है।

ऐसे में दिल्ली की जनता जीत का ताज किसे पहनाती है, यह तो राष्ट्रीय राजधानी के चुनावी नतीजों के बाद ही साफ हो पाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *