BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 04:37 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक खत्म, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
  2. वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार
  3. पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें
  4. पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द
  5. पहलगाम आतंकी हमला : अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
  6. पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
  7. पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
  8. पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात
  9. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  10. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  11. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  12. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  13. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  14. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  15. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता

दिल्ली में चुनाव की घोषणा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने का भी ऐलान : कांग्रेस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जनवरी 2025, 12:25 AM IST
दिल्ली में चुनाव की घोषणा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने का भी ऐलान : कांग्रेस
Read Time:3 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आज उस तारीख का ऐलान हुआ है, जब दिल्ली में सांसों का संकट खत्म होगा, दिल्ली कचरा मुक्त होगी, यमुना स्वच्छ-साफ बनेगी और दिल्ली अपराध मुक्त होगी।

उन्होंने कहा कि यह बदलाव दिल्ली की जनता द्वारा कांग्रेस पार्टी को एकपक्षीय मत देने के मतदाताओं के सहयोग से होगा। आज दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने का ऐलान हुआ है।

मुख्यमंत्री आवास को शीशमहल बताते हुए उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में उन तारीखों का भी ऐलान हुआ है, जब शीशमहल गरीब जनता के लिए खोला जाएगा। 8 फरवरी को दिल्ली की जागरूक जनता के समर्थन से कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस हर दिल्लीवासी की सेवा करेगी और उनकी जरूरत पूरी करेगी, जैसे मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 वर्षों तक की गई थी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने दिल्ली में चुनाव की तारीख की घोषणा होने पर कहा कि 5 फरवरी की घोषणा विधानसभा चुनाव की नहीं, बल्कि दिल्ली के लिए बड़ा दिन है, क्योंकि 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के आरोप-प्रत्यारोप और मोदी-केजरीवाल के बीच की लड़ाई में जनता पिस रही है। 11 वर्षों में कूड़े के पहाड़, यमुना में प्रदूषित जल बढ़ना, प्रदूषण से सांसों पर संकट, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर संकट से लेकर भ्रष्टाचार इतना बढ़ा कि जनता इनसे छुटकारा चाहती है।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि 5 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के कुशासन, भ्रष्टाचार से निजात मिलने के दिन की घोषणा हुई है। कांग्रेस की विश्वसनीयता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में लोगों का पूर्ण विश्वास है क्योंकि कांग्रेस जो कहती है, उसे पूरा करती है। इसी विश्वास के साथ दिल्ली में ‘प्यारी दीदी योजना गारंटी’ की घोषणा कर्नाटक में सफल होने के आधार पर की गई है, यह हम दिल्ली में भी करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता के आधार पर ही जनता वोट करेगी। पंजाब में तीन साल से सरकार होने पर भी अरविंद केजरीवाल ने वहां महिलाओं को अभी तक 1,000 रुपए महीना नहीं दिया। मोदी जी ने 15 लाख देने, काला धन वापस लाने, करोड़ों रोजगार देने, महंगाई कम करने का जो सपना दिखाया, वो सब झूठा निकला।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *