BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 05:44 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत : खीर की मिठास और वादों पर विवाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मार्च 2025, 6:30 PM IST
दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत : खीर की मिठास और वादों पर विवाद
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार से बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत खीर समारोह के साथ हुई, जिसे सरकार ने खास अंदाज में पेश किया।

सरकार का कहना है कि यह बजट खीर की तरह मीठा होगा और दिल्ली के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। लेकिन विपक्षी नेता आतिशी और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के बयानों ने इस मौके पर सियासी तंज और आरोपों का तड़का लगा दिया। दोनों ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में अपनी-अपनी बात रखी।

आतिशी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “दिल्ली की महिलाएं खीर नहीं, ढाई हजार रुपये महीने चाहती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि अगर भाजपा 8 फरवरी को जीती, तो 8 मार्च तक हर महिला के खाते में ढाई हजार रुपये आएंगे। लेकिन 8 मार्च बीत गया, न पैसा आया, न स्कीम का रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ।”

आतिशी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने पहले ही वादे पर दिल्ली की महिलाओं को धोखा दे दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट में धोखा नहीं होगा और विपक्ष के तौर पर वह भाजपा के वादे पूरे करवाने के लिए मुद्दा उठाएंगी।

दूसरी ओर, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे दिल्ली के विकास की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, “यह बजट दिल्ली के लिए अब तक का सबसे ऐतिहासिक होगा। हमारी मुख्यमंत्री की सोच थी कि विकास मिठास के साथ हो।”

सिरसा ने ‘आप’ और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल ने दिल्ली में नफरत का माहौल बनाया। उनके बोल और शैली में जहर है। हम उसे मिठास में बदलेंगे।”

उन्होंने दावा किया कि बजट में 5100 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए रखे गए हैं, जबकि ‘आप’ अपने वादे पूरे नहीं कर पाई। सिरसा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, “वह पंजाब में बैठे हैं, दिल्ली में काम करने की बजाय सत्ता की लालच में डूबे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *