BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 10:09 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, दो बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 10:55 PM IST
दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, दो बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी गिरफ्तार
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंडावली गांव से दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में पकड़े गए व्यक्तियों के पास से बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोग ढाका, बांग्लादेश के निवासी हैं, जिनकी पहचान मामून खान (30 वर्ष) और उसकी पत्नी (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर योगेश और विनोद यादव की अगुवाई में एसीपी उमेश बर्थवाल और क्राइम ब्रांच की देखरेख में की गई। एसआई दीपेंद्र, गुरमीत, एचसी राम निवास, राजबीर, परमानंद, राम नरेश, कुलदीप और डब्लूसीटी ज्ञानवती, सोना, वैष्णवी, शिकला की एक विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम को दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया था।

पुलिस ने स्थानीय स्रोतों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई शुरू की। 29 मई को एचसी रामनिवास को एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी मंडावली गांव में रहने की जगह तलाश रहे हैं।

इसके बाद टीम ने तुरंत जाल बिछाया और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के नागरिक हैं और उनके पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं हैं।

पूछताछ के दौरान मामून खान और उसकी पत्नी ने बताया कि वे लगभग छह महीने पहले बांग्लादेश के अपने गांव से बस के जरिए भारत-बांग्लादेश सीमा तक आए थे। वहां से उन्होंने बिना बाड़ वाले कृषि क्षेत्रों के रास्ते अवैध रूप से सीमा पार की। इसके बाद दोनों ट्रेन से दिल्ली पहुंचे और मंडावली इलाके में सब्जी बेचने का काम शुरू किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके निर्वासन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) आदित्य गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस अवैध तरीके से रहने वाले अप्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *