BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:51 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर आम आदमी पार्टी का भाजपा पर निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 10:21 PM IST
दिल्ली में बढ़ते अपराध पर आम आदमी पार्टी का भाजपा पर निशाना
Read Time:4 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि ‘डबल इंजन की सरकार’ होने के बावजूद राजधानी में अपराध बढ़ रहे हैं और लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में कोहाट एन्क्लेव में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या और फतेहपुरी में 80 लाख रुपये की लूट की घटनाओं ने राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हो गई है। एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़ों के अनुसार, देश में बुजुर्गों के खिलाफ होने वाला हर चौथा अपराध दिल्ली में होता है। केंद्र सरकार पिछले 11 साल से दिल्ली की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही है, लेकिन पुलिस में रिक्त पदों को भरने की कोई कोशिश नहीं की गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।

आप नेता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली के पॉश इलाके कोहाट एन्क्लेव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी के शव मिले। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को खबर तक नहीं लगी। लूट के उद्देश्य से की गई इस हत्या में बुजुर्ग का गला नेबुलाइजर पाइप से दबाया गया और उनकी पत्नी को लोहे की रॉड से मारा गया। यह घटना दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पड़ोस में घटी, जिससे कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम फतेहपुरी में भी अपराधियों ने बंदूक की नोक पर एक व्यापारी से 80 लाख रुपये लूट लिए। यह घटना पीक ऑवर्स में हुई, जब बाजार में भारी भीड़ रहती है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हुए हैं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले, फरवरी में एक अन्य बुजुर्ग की हत्या कर उनके मेडिकल उपकरण लूट लिए गए थे।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस का राजनीतिकरण हो चुका है। भाजपा ने चुनावों के दौरान पुलिस का इस्तेमाल किया और अब वह उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में स्टाफ की भारी कमी है। थानों में स्वीकृत पदों में से आधे रिक्त पड़े हैं, जिससे अपराधों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ रही है।

आप नेता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री (केंद्रीय) गृह मंत्री को चिट्ठी तो नहीं लिख पाएंगी, लेकिन कम से कम पीड़ित परिवारों से मुलाकात तो कर सकती हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में केवल 30 प्रतिशत मामलों में ही चार्जशीट दाखिल होती है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के हाथ में है और पिछले 11 साल में पुलिस व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द पुलिस बल में नई भर्ती करने की मांग की।

दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर आप भाजपा और केंद्र सरकार पर लंबे समय से हमलावर है। पार्टी का कहना है कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र के हाथ में होने के बावजूद हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *