BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 02:20 PM
  • 42.56°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  2. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  4. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  5. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  7. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  8. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  9. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  10. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  11. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  12. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  13. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  14. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  15. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : ‘आप’ के खिलाफ भाजपा ने बनाई रणनीति, गढ़ा नारा ‘अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 दिसंबर 2024, 11:34 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : ‘आप’ के खिलाफ भाजपा ने बनाई रणनीति, गढ़ा नारा ‘अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे’
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रख भाजपा ने नया चुनावी नारा गढ़ा है। पार्टी ‘अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे’ नारे के साथ आम आदमी पार्टी को रोकने की मंशा से चुनावी मैदान में उतरेगी।

भाजपा के लिए यह विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि, साल 2014, 2019 और 2024 में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतने के बावजूद भी भाजपा विधानसभा चुनाव में वह करिश्मा करने में सफल नहीं रही है जो लोकसभा चुनाव के दौरान देखने को मिलता है। 10 साल के शासन में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस बार भाजपा ने भ्रष्टाचार, वायु प्रदूषण, यमुना प्रदूषण, आयुष्मान योजना सहित कई मुद्दों के जरिए घेरने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 8 दिसंबर से दिल्ली की 70 विधानसभाओं में परिवर्तन यात्रा निकालेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने बताया है कि हमारी यात्रा 8 दिसंबर से शुरू होगी और हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। परिवर्तन यात्रा सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से हम समाज के सभी वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे।

उपाध्याय ने कहा,” इसके अलावा आरडब्ल्यूए और स्वयं सहायता समूह से भी संवाद किया जाएगा। इस यात्रा की अभी तारीख घोषित की गई है। आगे इस यात्रा में भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। इस यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं के नाम भी जारी किए जाएंगे। हम तो दिल्ली में परिवर्तन चाहते हैं, इसलिए हमने अपनी यात्रा का नाम ही परिवर्तन रखा है।”

उन्होंने आगे कहा, ” इस यात्रा के माध्यम से दिल्ली की सत्ता पर काबिज भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम किया जाएगा। मैं कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। फिरौती वाली सरकार से अब दिल्ली की जनता मुक्त होना चाहती है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *