BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 03:33 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : मुस्लिम बाहुल्य इलाके सीलमपुर में कभी नहीं खुला भाजपा का खाता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 जनवरी 2025, 5:12 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : मुस्लिम बाहुल्य इलाके सीलमपुर में कभी नहीं खुला भाजपा का खाता
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। सीलमपुर विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से आम आदमी पार्टी की ‘झाड़ू’ चली है। यह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की मुस्लिम बाहुल्य सीट है, जहां मुस्लिम प्रत्याशी का ही झंडा बुलंद रहा है। यहां आज तक भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।

2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जुबैर चौधरी को टिकट थमाया है, जबकि कांग्रेस ने अब्दुल रहमान और भाजपा ने अनिल गौड़ को चुनावी समर में उतारा है।

2020 के चुनाव परिणामों की बात करें, तो आम आदमी पार्टी ने यहां अब्दुल रहमान पर दांव लगाया था और भारतीय जनता पार्टी ने कौशल कुमार मिश्रा पर और कांग्रेस ने मतीन अहमद को चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ था।

मतीन अहमद ने इस सीट पर 1993 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद 1998 के विधानसभा चुनाव में वो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 2003 के विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर यहां जीत का परचम लहराया।

उन्होंने 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। वो कांग्रेस की टिकट पर पांच बार विधायक बने थे। लेकिन, 2015 में यहां की राजनीतिक स्थिति बदली। आम आदमी पार्टी की लहर थी। पार्टी ने यहां पर मोहम्मद इशराक को चुनावी मैदान में उतारा और उन्होंने भाजपा के संजय जैन को हार का मुंह दिखाया।

2020 के विधानसभा चुनाव में मतीन अहमद को हार का मुंह देखना पड़ा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने जीत का परचम लहराया।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सीलमपुर विधानसभा सीट में पुरुष मतदाताओं की संख्या 100866 , महिला मतदाताओं की संख्या 91,266, थर्ड जेंडर 4 और कुल मतदाता 192136 हैं।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को एक चरण में मतदान होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *