BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 02:28 PM
  • 42.56°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  2. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  3. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  4. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  6. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  7. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  9. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  10. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  11. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  12. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  13. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  14. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  15. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत

दिल्ली सरकार के वादों पर ‘आप’ का सवाल, ‘महिलाओं को 2,500 रुपए कब मिलेंगे?’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 मार्च 2025, 11:57 PM IST
दिल्ली सरकार के वादों पर ‘आप’ का सवाल, ‘महिलाओं को 2,500 रुपए कब मिलेंगे?’
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बने एक महीना हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी महिला को 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने दिल्ली की भाजपा सरकार से जवाब मांगा है।

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रति माह मिलने शुरू हो जाएंगे। इसकी जगह सरकार ने केवल एक कमेटी बनाने की घोषणा की, जो अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार से चार प्रमुख सवाल पूछे हैं: क्या भाजपा सरकार दिल्ली की 48 लाख से अधिक महिलाओं को 2,500 रुपए देगी?, सरकार की बनाई कमेटी को बने 12 दिन हो चुके हैं, अब तक उसने क्या निर्णय लिया?, महिलाओं को 2,500 रुपए देने की योजना के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कब शुरू होगा? दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपए की राशि कब तक पहुंचेगी?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा के पिछले सत्र में भाजपा सरकार ने अपनी कोई योजना या नीति प्रस्तुत नहीं की, बल्कि सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते रहे। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजमार्ग खोलना जरूरी था, इसलिए हाईवे खाली कराए गए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा खुद मंदिर तोड़ने के आदेश देती है और जब जनता विरोध करती है तो नौटंकी करने लगती है। अगर भाजपा मंदिरों को बचाना चाहती है, तो दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ वहां क्या कर रही थी?

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल बयानबाजी कर रही है और महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *