BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 11:42 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

पंजाब का सीएम बनने का सपना देख रहे केजरीवाल, इसलिए उन्होंने यह बैठक बुलाई : मनजिंदर सिरसा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 फ़रवरी 2025, 9:04 PM IST
पंजाब का सीएम बनने का सपना देख रहे केजरीवाल, इसलिए उन्होंने यह बैठक बुलाई : मनजिंदर सिरसा
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। इस पर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह बैठक बुलाई। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाना चाहते हैं।

उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि “कुछ ख्वाब थे जो आंखों में टूट गए, कुछ अरमान थे जो होठों पर रूठ गए”, अरविंद केजरीवाल के साथ भी यही हो रहा है। आज उन्होंने कपूरथला हाउस में पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। वह चुनाव दिल्ली में हारे हैं और बैठक पंजाब के विधायकों की क्यों? क्योंकि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल सत्ता के बिना नहीं रह सकते, जैसे मछली पानी के बिना नहीं रह सकती। उन्हें लग्जरी में रहने की आदत हो गई है। उन्हें 10 लाख की कमोड पर टॉयलेट सीट पर बैठने की आदत हो गई है। उन्हें 25 लाख के मखमली कार्पेट पर चलने की आदत हो गई है। उन्हें 80 लाख के जापानी जैकुजी में आराम करने की आदत हो गई है, इसलिए वे पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। मैं अरविंद केजरीवाल को बताना चाहता हूं कि ये सपने आपकी आंखों में टूट जाएंगे, आपके होठों पर रूठ जाएंगे। पंजाब के बारे में सपने देखना छोड़ दीजिए। पंजाब के लोग स्वाभिमानी हैं, उन्होंने बड़े-बड़ों को नीचे गिराया है। अरविंद केजरीवाल, गलतफहमी में न रहें।”

उन्होंने कहा, “अब वह यह साबित करने में लगे हैं कि भगवंत मान नालायक हैं, भ्रष्ट हैं। यह सच है कि भ्रष्टाचार नहीं रुका, नशेबाजी नहीं रुकी। यह सच है कि पंजाब में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है, नशेबाजी भी बहुत है। यह भी सच है कि हजार रुपए बहन-बेटियों को नहीं मिले। लेकिन भगवंत मान को हटाकर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन जाएं, यह कभी सच नहीं हो सकता और यह होने वाला नहीं है। इसलिए अरविंद केजरीवाल, ऐसे सपने देखना बंद कर दीजिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *