BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 02:39 PM
  • 42.56°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  2. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  4. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  5. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  6. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  7. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  8. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  9. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  10. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  11. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  12. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  13. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  14. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  15. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे

पुरानी दिल्ली की तीनों सीटों पर कांग्रेसी दिग्गजों की जमानत जब्त

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 फ़रवरी 2020, 11:47 AM IST
पुरानी दिल्ली की तीनों सीटों पर कांग्रेसी दिग्गजों की जमानत जब्त
Read Time:3 Minute, 50 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| पुरानी दिल्ली की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। बल्लीमारान से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, चांदनी चौक से अलका लांबा और मटिया महल से मिर्जा जावेद अली अपनी जमानत नहीं बचा सके। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार हारून यूसुफ बल्लीमारान सीट से महज 4.73 फीसदी वोट ही हासिल कर सके। जमानत बचाने के लिए उन्हें कम से कम छह फीसदी वोटों की आवश्यकता थी। हारून यूसुफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वह बल्लीमारान से चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में लगातार खाद्य एवं आपूर्ति और उद्योग मंत्रालय संभालते आए थे।

बल्लीमारान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन को 65,644 वोट मिले। यहां उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार लता सोढ़ी रहीं। लता सोढी बल्लीमारान सीट से 29,472 वोट हासिल करने में कामयाब रहीं। हारून यूसुफ को इस बार महज 4802 वोट मिले हैं।

जामा मस्जिद से सटे मटियाला महल इलाके में कांग्रेस की हालत और ज्यादा खराब रही। मुस्लिम बहुल इलाका होने के बावजूद जहां भारतीय जनता पार्टी यहां लगभग 20 प्रतिशत वोट हासिल करने में कामयाब रही वहीं कांग्रेस को महज 3.85 प्रतिशत वोट से संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण यहां भी उसकी जमानत जब्त हो गई।

कांग्रेस ने यहां अपने भरोसेमंद उम्मीदवार मिर्जा जावेद अली को मैदान में उतारा था। जावेद अली को सिर्फ 3409 मत हासिल हुए हैं। कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आए शोएब इकबाल यहां 67,282 वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को मटियाला महल में 17,041 वोट मिले हैं।

चांदनी चौक विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी को अंतिम गिनती के मुताबिक 50,891 वोट हासिल हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा को 3881 वोट मिले हैं। भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 21307 वोट हासिल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन यहां औसत से भी नीचे रहा है। कांग्रेस को यहां 5.03 प्रतिशत वोट मिले।

अलका लांबा ने पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चांदनी चौक से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 16 हजार से अधिक से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। लेकिन इस बार अल्का लांबा अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *