BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:48 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

बारात और मंडप तैयार, भाजपा का दूल्हा नहीं पता है : गोपाल राय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 8:45 PM IST
बारात और मंडप तैयार, भाजपा का दूल्हा नहीं पता है : गोपाल राय
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं करने और शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच भाजपा पर हमला बोला है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भाजपा के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बारात और मंडप तैयार हैं, लेकिन भाजपा का दूल्हा कौन होगा, ये किसी को नहीं पता।

गोपाल राय ने कहा, “भाजपा मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं कर पाई है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रहस्य है, जिसे छिपाना चाहती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर चुनाव में जीत के बाद पार्टी अपने विधायक दल की बैठक करती है, जिसमें नेता का चुनाव होता है और फिर वह एलजी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करता है। लेकिन, यहां भाजपा सारी तैयारियां पहले ही कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका कोई अता-पता नहीं है।

गोपाल राय ने भाजपा की स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा, “भारत के इतिहास में यह पहली बार देखा जा रहा है कि बारात तैयार है, मंडप भी तैयार है, उसका निरीक्षण भी हो रहा है, लेकिन दूल्हा कौन होगा, यह किसी को नहीं पता।”

उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री का नाम तय करने में असमर्थ है और यह एक रहस्य बन चुका है। आमतौर पर चुनाव के बाद पार्टी विधायक दल की बैठक करती है, जिसमें नेता का चुनाव होता है। फिर वह राज्यपाल या राष्ट्रपति के पास अपने मंत्रिमंडल का नाम भेजता है और मंजूरी मिलने के बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय होती है। लेकिन, भाजपा के मामले में, जहां सारी तैयारियां पहले ही हो रही हैं, मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा है, जो कुछ भी कर सकती है। इस तरह के अनोखे तरीके से आगे बढ़ते हुए अगले पांच सालों में ये लोग कई और रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *