BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 12:26 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

भाजपा कार्यालय में आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगाई गई प्रदर्शनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 दिसंबर 2024, 2:03 PM IST
भाजपा कार्यालय में आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगाई गई प्रदर्शनी
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। विरोधी दलों की खामियां और अपनी खूबियां बता रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने कुछ अनूठा किया है। अपने कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई है। इसमें दिल्ली का वायु प्रदूषण, यमुना प्रदूषण, टूटी हुई सड़कें, शराब घोटाला सहित कई मुद्दों को हाईलाइट किया गया है।

इस प्रदर्शनी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है। भाजपा ने कथित घोटालों को उजागर किया है। आप के तीन कद्दावरों को भ्रष्टाचार के तीस मार खान करार दिया है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में जनता के लिए अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया है। अब नई दिल्ली विधानसभा में अपनी कमजोर होती स्थिति देखकर वोटर लिस्ट के मुद्दे पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। दिल्ली के निवासी जानते हैं कि सभी निवासियों के पहचान पत्र में मकान नंबर व स्थानीय पता दर्ज होता है, लेकिन केजरीवाल के राज में मकान संख्या 0 (शून्य) पर 144 वोटरों के नाम दर्ज होना चुनावी धांधली का स्पष्ट प्रमाण है।

सचदेवा ने आगे कहा, ” चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल किस हद तक जा सकते हैं, यह घटना इसका सटीक उदाहरण है; केजरीवाल ऐसा धोखेबाज़ इंसान है जिसको धोखा करने में शर्म भी नहीं आती है।”

बता दें, आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार कर चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं। वह इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। चौथी बार वह इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित मैदान में हैं।

भाजपा ने अभी तक किसी भी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालांकि, भाजपा 70 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए बैठक कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *