BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:47 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

मनजिंदर सिंह सिरसा का आरोप, केजरीवाल एंड कंपनी की रगों में बहता है भ्रष्टाचार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 अप्रैल 2025, 5:08 PM IST
मनजिंदर सिंह सिरसा का आरोप, केजरीवाल एंड कंपनी की रगों में बहता है भ्रष्टाचार
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार केजरीवाल एंड कंपनी की रगों में बहता है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भ्रष्टाचार केजरीवाल एंड कंपनी की रगों में बहता है। अपने विभाग की महत्वपूर्ण फाइलों की समीक्षा करते समय, मैं यह देखकर दंग रह गया कि कैसे कट्टर बेईमान द्वारा हर नीति, हर परियोजना को दिल्ली को बर्बाद करने के लिए घोटाले में बदल दिया गया। ‘केजरीवाल की लूट’ का एक और धमाकेदार एपिसोड जल्द ही आ रहा है!”

इससे पहले 19 अप्रैल (शनिवार) को मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया था। सिरसा ने कहा था कि उनके विभाग में केजरीवाल का बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि वह अभी इस घोटाले की बात टीवी पर नहीं बताएंगे। कागज लेकर एक से दो दिन में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, उसमें बताएंगे। उन्होंने कहा था कि इसके बाद केजरीवाल के पैरों के नीचे से जमीन निकल जाएगी। केजरीवाल का काम ही घोटाले करना है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से भाजपा सरकार पर हमले के जवाब में मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल के नैरेटिव सेट करने से सच्चाई नहीं बदलती। वह दावा करते थे कि उनकी पार्टी को 70 सीटें मिलेंगी, लेकिन क्या हुआ? जनता सच्चाई जानती है। दिल्ली की गलियों में लोग केजरीवाल को बेईमान कहते हैं। यह नैरेटिव किसी ने सेट नहीं किया। एक घटना में संजय सिंह के सामने ही लोग नारे लगा रहे थे कि केजरीवाल बेईमान हैं। दिल्ली का हर बच्चा जानता है कि वर्तमान सरकार ईमानदार है। नैरेटिव सेट करने से बेईमान ईमानदार नहीं बन जाते।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *