BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 02:26 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

मुख्यमंत्री की बजाय ‘मुख्यमंत्री-पति’ चला रहे हैं दिल्ली की सरकार? आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अप्रैल 2025, 11:47 PM IST
मुख्यमंत्री की बजाय ‘मुख्यमंत्री-पति’ चला रहे हैं दिल्ली की सरकार? आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके पति मनीष गुप्ता को लेकर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। ‘आप’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली की सत्ता की कमान असल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि उनके पति मनीष गुप्ता चला रहे हैं।

आतिशी ने एक फोटो दिखाते हुए कहा, “यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मनीष गुप्ता एमसीडी, डीजेबी, पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी जैसे अहम सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग ले रहे हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर किस अधिकार से मुख्यमंत्री के पति इन विभागों की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं?”

उन्होंने कहा कि यह दृश्य ठीक वैसा ही है जैसा पहले गांवों में देखा जाता था, जहां महिला सरपंच चुनी जाती थी लेकिन सरकारी काम उसका पति ‘सरपंच-पति’ बनकर करता था। आतिशी ने कहा, “ऐसी प्रथाओं का विरोध हुआ, महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां खुद निभा सकें। लेकिन आज राजधानी दिल्ली में हम वही पुरानी प्रथा दोबारा देख रहे हैं – वह भी मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर।”

आम आदमी पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या रेखा गुप्ता सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं? क्या इसलिए दिल्ली में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है, और लंबे-लंबे पावर कट हो रहे हैं? क्या इसी वजह से निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था चरमराती जा रही है?

आतिशी ने कहा कि अगर एक निर्वाचित महिला मुख्यमंत्री की जगह उसका पति सरकार चला रहा है, तो यह न केवल संविधान का उल्लंघन है, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक संकेत है।

‘आप’ ने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल और राष्ट्रपति से भी हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। पार्टी का कहना है कि दिल्ली की जनता ने रेखा गुप्ता को चुना है, उनके पति को नहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *