BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 01:24 PM
  • 41.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

यमुना के गंदे पानी के लिए पहले ‘आप’ और दूसरे नंबर पर ‘भाजपा’ कसूरवार : प्रमोद तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 जनवरी 2025, 9:29 PM IST
यमुना के गंदे पानी के लिए पहले ‘आप’ और दूसरे नंबर पर ‘भाजपा’ कसूरवार : प्रमोद तिवारी
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बात की। इस दौरान दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी को लेकर हो रही राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यमुना के प्रदूषित पानी के लिए नंबर एक पर आम आदमी पार्टी (आप) और नंबर दो पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार है।

दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी को लेकर हो रही राजनीति और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के चुनाव आयोग के रुख करने को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग जरूर जाएं, पर यमुना आज प्रदूषित और जहरीली क्यों हो गई? 11 साल से केजरीवाल क्या कर रहे थे? उन्होंने तो आचमन करने की बात कही थी। लेकिन यमुना का पानी आज जहरीला हुआ और पीने एवं आचमन के योग्य नहीं रहा।”

उन्होंने कहा, “नदी में इतना अधिक झाग होता है कि लोग छठ पूजा नहीं कर पा रहे हैं। इन सभी का जिम्मेदार कौन है? 11 साल से तो दिल्ली में आप की सरकार है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है। यमुना के पानी को दूषित करने के लिए दोनों दोषी हैं।”

कांग्रेस सांसद ने कहा कि “जब शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, तो उस समय यमुना का स्तर क्या था? आज के समय में हवा इतनी जहरीली है, लेकिन उस समय ऐसा नहीं था। आप सरकार ने दिल्ली के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। आज तक एक भी जल शोधन संयंत्र उन्होंने चालू नहीं किया है। ऐसे में अगर यमुना का पानी जहरीला है, तो नंबर वन पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और नंबर दो पर भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है।”

बता दें, कि दिल्ली चुनाव में यमुना के गंदे पानी को लेकर आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आप ने गंदे पानी के लिए नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा शासित हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है।

दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान है, वहीं नतीजे आठ फरवरी को सामने आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *