BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 11:47 AM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

यमुना में जहर वाला बयान केजरीवाल को ले डूबा : मनोहर लाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 10:29 PM IST
यमुना में जहर वाला बयान केजरीवाल को ले डूबा : मनोहर लाल
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जोरदार तंज कसा है। मनोहर लाल ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना में जहर वाला बयान नहीं देते तो शायद उन्हें इतनी सीटों को नुकसान नहीं होता।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यमुना नदी में जहर वाला बयान केजरीवाल को ले डूबा है। केजरीवाल का स्वभाव रहा है कि जब खुद कुछ नहीं कर पाए तो दूसरे के पाले में गेंद डाल देना। गत विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने कहा था कि अगर 2025 में वह यमुना को साफ नहीं करेंगे तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन, 2025 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा पर जहर मिलाने का आरोप लगा दिया। उन्हें लगा कि इससे वह सहानुभूति हासिल करेंगे, लेकिन उल्टा हुआ। दिल्ली में 40 फीसदी लोग हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने जब यह बयान सुना तो ठान लिया कि केजरीवाल को सबक सिखाना है। चुनाव के परिणाम दिखाते हैं कि केजरीवाल को अपना स्टेटमेंट ही महंगा पड़ा है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस बयान पर चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लिया। चुनाव आयोग ने उनसे सबूत मांगे कि आप अपने आरोपों के पक्ष में प्रमाण दीजिए। चुनाव आयोग में केजरीवाल ने कहा कि अमोनिया की मात्रा बढ़ी है। जहर वाला बयान गलत था। केजरीवाल के आरोपों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उस जगह से यमुना के पानी का आचमन किया जहां से यमुना नदी दिल्ली में दाखिल होती है। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हुआ। लोगों ने केजरीवाल की सच्चाई देखी। दिल्ली में यमुना की स्थिति ऐसी है कि पानी काला है, जिसे पशुओं को भी नहीं पिलाया जा सकता है। लेकिन, अब भाजपा की सरकार में यमुना की सफाई होगी।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा के खाते में 48 सीट आई हैं और 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को 22 सीट मिली हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *