BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 05 अप्रैल 2025 04:53 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  2. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  3. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  4. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  5. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  6. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  7. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  8. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  9. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  10. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  11. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  12. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया
  14. वक्फ संशोधन बिल जनविरोधी, असर बिहार जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों पर पड़ेगा : कपिल सिब्बल
  15. नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन

विपासना के लिए गए केजरीवाल लेकिन काफिले में दिखी दो-दो करोड़ की गाड़ी, वो आम आदमी नहीं : मनजिंदर सिंह सिरसा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मार्च 2025, 9:22 PM IST
विपासना के लिए गए केजरीवाल लेकिन काफिले में दिखी दो-दो करोड़ की गाड़ी, वो आम आदमी नहीं : मनजिंदर सिंह सिरसा
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विपासना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच गए हैं। केजरीवाल के पंजाब पहुंचने के बाद अब भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आई है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार के बाद अपना असली रंग दिखा दिया है।

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल विपासना के लिए होशियारपुर गए, लेकिन उनके काफिले का नजारा देखने वाला था। उनके काफिले में पचास से अधिक गाड़ियां शामिल थीं, जिनमें से दो-दो करोड़ रुपए की लैंड क्रूजर शामिल थीं। इसके अलावा 100 से अधिक पुलिस कमांडो उनके साथ थे। यही नहीं, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी शामिल थीं और वह कहते हैं कि शांति लेने के लिए वहां गए हैं। मैं पूछता हूं कि यह कैसी शांति है, जिसके लिए पंजाब के लोगों के खजाने से लाखों रुपए उड़ाए जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “यह कैसी शांति है, जिसके लिए पूरे होशियारपुर को जगाया जा रहा है और यह कैसी शांति है, जिसके लिए 100 से अधिक कमांडो को तैनात किया गया है। अरविंद केजरीवाल पहले मसीहा बनकर निकले थे और वैगन-आर में घूमते थे। मगर जैसे ही सत्ता मिली तो उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया। अब उनको विपासना के लिए भी 100 कमांडो चाहिए और पचास गाड़ियों का काफिला भी चाहिए। क्या इससे कम में उनकी विपासना भी नहीं होती है।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने मशहूर दार्शनिक प्लेटो की लाइन का जिक्र करते हुए लिखा, “किसी व्यक्ति का मापदंड यह है कि वह सत्ता का क्या उपयोग करता है। अरविंद केजरीवाल, जो कभी वैगनआर में आम आदमी होने का दिखावा करते थे, अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर, 100 से अधिक पंजाब पुलिस कमांडो, जैमर और एंबुलेंस के भव्य काफिले में चलते हैं, एक वीआईपी महाराज की तरह जो शांति के लिए विपासना के लिए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर सत्ता ही उनकी परीक्षा थी, तो वे बुरी तरह विफल हो गए हैं। किस तरह की ‘विपासना’ के लिए पंजाब के करदाताओं द्वारा वित्तपोषित भव्य सुरक्षा परेड की आवश्यकता होती है? यहां तक कि सीएम भगवंत मान भी काफिले में नहीं हैं। आपकी सच्चाई सामने आ गई है, धोखाधड़ी, पाखंड और वीआईपी अहंकार अपने चरम पर है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *