BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:29 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

वीरेंद्र सचदेवा ने ‘आप’ पर महिलाओं के फॉर्म कबाड़ में बेचने का लगाया आरोप, जांच की उठाई मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 8:42 PM IST
वीरेंद्र सचदेवा ने ‘आप’ पर महिलाओं के फॉर्म कबाड़ में बेचने का लगाया आरोप, जांच की उठाई मांग
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा महिलाओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा किया गया है। महिलाओं को एक-एक हजार देने के नाम पर लाइन में लगवाकर फॉर्म भरवाए गए। लेकिन फिर उन फॉर्म को कबाड़ी को बेच दिया गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि “हम यह मामला दिल्ली पुलिस को भी सौंपेंगे और इसकी जांच करवाएंगे कि इन डॉक्यूमेंट का कोई दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा है। यह मामला बहुत संगीन है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पहले पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा हुआ, अब दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। न अभी तक किसी महिला को पैसे दिए गए और न ही आगे कोई पैसा मिलेगा।”

वीरेंद्र सचदेवा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “एक ही विधानसभा तिमारपुर से करीब 30 हजार महिलाओं के फॉर्म हमें कबाड़ से मिले हैं। इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक की जानकारी है। केजरीवाल इस तरह से महिलाओं को धोखा दे रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “फॉर्म भरने वाली महिलाओं का कसूर क्या है? उन्होंने तो उन (दिल्ली सरकार) पर 2,100 रुपए देने का विश्वास किया। पंजाब में तो उन्होंने महिलाओं को 1,000 रुपए नहीं दिए, लेकिन अब दिल्ली में भी उनको झूठ बोलना है। अगर महिलाओं का डाटा कबाड़ी की दुकान पर पड़ा है, तो सभी 70 विधानसभा सीटों की महिलाओं का डाटा भी कबाड़ी की दुकान पर होगा। उन्होंने खुद 22 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन का दावा किया, उन्होंने दिल्ली की उन महिलाओं के साथ धोखा किया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *