BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:10 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

सीएम योगी नफरत की बात करेंगे, सत्ता में काबिज होकर जनता को भूल जाएंगे : अनिल चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 12:06 PM IST
सीएम योगी नफरत की बात करेंगे, सत्ता में काबिज होकर जनता को भूल जाएंगे : अनिल चौधरी
Read Time:2 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा की। किराड़ी जनसभा से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शुरू हुआ उनका हमला करोल बाग और जनकपुरी की रैलियों में भी जारी रहा। उन्होंने दिल्ली की “गड्ढों वाली सड़क” पर केजरीवाल पर तंज कसा और पड़ोस में उत्तर प्रदेश के नोएडा की सड़कों का उदाहरण दिया।

भाजपा के चुनावी प्रचार में योगी की एंट्री पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौधरी ने कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने भी यहां की सड़कों का मुद्दा कई बार उठाया था। बीएनटी न्यूज़ से उन्होंने कहा, “मैंने भाजपा की भी पोल खोली। ‘जहां झुग्गी वहां मकान’, ‘सभी के खातों में 15 लाख रुपये’ जैसे मुद्दों पर भी सीएम योगी को बोलना चाहिए।”

अनिल चौधरी पटपड़गंज विधानसभा में डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को भरपूर प्यार और समर्थन उन्हें मिल रहा है क्योंकि 10 साल पहले उन्होंने जो काम किए थे, उसके बाद “शराब मंत्री” मनीष सिसोदिया के कार्यकाल में एक सड़क नहीं बनी।

महिला सुरक्षा पर केजरीवाल सरकार के स्टैंड पर उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए केजरीवाल ने महिला हितैषी होने का दावा किया। दिल्ली में रहने वाली महिलाएं डरती हैं कि कब उनके साथ स्नैचिंग की घटना हो जाएगी। सीसीटीवी के भले ही वह दावे कर लें लेकिन सच्चाई यह है कि दिल्ली में आज भी कितने ही डार्क स्पॉट हैं, जहां लाइट नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *