BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:50 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

हमने पूरे कैबिनेट के साथ गंगा में डुबकी लगाई, केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएंगे? : योगी की ललकार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 11:17 PM IST
हमने पूरे कैबिनेट के साथ गंगा में डुबकी लगाई, केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएंगे? : योगी की ललकार
Read Time:3 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर यमुना की सफाई तथा दूसरे मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार के कामकाज से तुलना करते हुए कहा कि उनकी पूरी कैबिनेट ने महाकुंभ नगर में गंगा में डुबकी लगाई है, क्या केजरीवाल यहां यमुना में डुबकी लगाने की हिम्मत कर सकते हैं?

योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यमुना के प्रदूषण के परिप्रेक्ष्य में कहा, “क्या केजरीवाल यमुना में डुबकी लगा सकते हैं? केजरीवाल ने यमुना को नाला बना दिया। हमने पूरी कैबिनेट के साथ संगम में डुबकी लगाई।”

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने ओखला का विकास नहीं होने दिया जबकि हमने उत्तर प्रदेश में ‘न्यू ओखला’ के रूप में पूरा नगर विकसित किया। आप के नेताओं को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की स्थिति जाकर देखनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि नोएडा का पूरा नाम “न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी” है।

यूपी के सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर में “आधार कार्ड की मशीन” के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध आधार कार्ड दिए गए। ये लोग देश और जनता को धोखा दे रहे हैं। अब दिल्ली की जनता इनके झांसे में नहीं आएगी। ये लोग कहते हैं कि इन्होंने दिल्ली को बिजली-पानी दिया। पर इन्होंने यह नहीं बताया कि एनडीएमसी के अंतर्गत जहां बिजली मिल रही है, वह गृह मंत्रालय के अंतर्गत है, बाकी जगह बिजली कट है। उत्तर प्रदेश आकर देखिए हम हर जिला मुख्यालय को इनसे अच्छी और सस्ती बिजली दे रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज भाजपा की डबल इंजन की सरकारें आपके आसपास काम करती नजर आ रही हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश हैं। मुल्ला और मौलवी को ये लोग पहले से वेतन देते थे। दिल्ली की आर्थिक स्थित इतनी खराब है कि उनको कई महीनों से वेतन नहीं मिला। जब उन लोगों ने विरोध किया तो उसे दबाने के लिए इन्होंने पुजारी और ग्रंथियों को भी वेतन देने का ऐलान किया।”

उन्होंने सवाल किया कि क्या आप सरकार ने धार्मिक काम किया है? धार्मिक आयोजनों का मॉडल देखना है तो वाराणसी आइए, अयोध्या आइए या प्रयागराज आकर महाकुंभ का विकास मॉडल देखिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी “बांटो और राज करो” की नीति के तहत भत्ते पर भत्ते दे रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *