BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 09:28 PM
  • 38.94°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हर तरफ बस यही आवाज, इस बार बनेगी भाजपा की सरकार : कैलाश गहलोत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 10:43 PM IST
हर तरफ बस यही आवाज, इस बार बनेगी भाजपा की सरकार : कैलाश गहलोत
Read Time:3 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हर तरफ से बस यही आवाज आ रही है कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

कैलाश गहलोत द्वारका के भरथल गांव में भाजपा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा की जीत का दावा किया।

इसके साथ ही उन्होंने ‘आप’ सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता पिछले 10 सालों के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और इसी का नतीजा है कि अब यहां के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इतने सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। आज तक इन लोगों ने दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया। ऐसी स्थिति में अब यहां के लोगों ने भाजपा को लाने का मन बना लिया है। अब दिल्ली में केंद्र सरकार और एलजी मिलकर काम करेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने बिजवासन विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को लेकर कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि साल 2025 में भी यहां के लोगों के लिए मुद्दे नहीं बदले हैं। आज भी यहां पर पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याएं चुनाव में मुद्दे बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 80 फीसद विधानसभा में ट्यूबवेल का पानी दिया जा रहा है और इसका पानी पीने के लायक नहीं होता है। ऐसा करके स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके साथ ही कई विधानसभा में लोग गंदे पानी की समस्या से भी बहुत परेशान हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने इतने सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद अभी तक कोई कदम नहीं उठाया।

उन्होंने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की दुर्दशा पर दुख जताते हुए कहा कि यहां रहने वाले लोगों को बहुत तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि इन लोगों ने वादा किया था कि हम लोग दिल्ली में हर व्यक्ति को पीने का स्वच्छ पानी देंगे। लेकिन, आज भी यहां कई लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान है, जबकि नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

वहीं, कैलाश गहलोत की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से अपना नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा है। भाजपा ने उन्हें बिजवासन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उधर, आम आदमी पार्टी ने यहां से सुरेंद्र भारद्वाज पर दांव लगाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *