BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:55 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

हिमाचल की तरह दिल्ली में केजरीवाल का हाल बुरा होगा: जयराम ठाकुर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जनवरी 2025, 10:28 PM IST
हिमाचल की तरह दिल्ली में केजरीवाल का हाल बुरा होगा: जयराम ठाकुर
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आम आदमी पार्टी की हिमाचल में जमानत जब्त हुई थी। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल का बुरा हाल होने वाला है।”

इंडी अलायंस में पड़ रही फूट पर उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि इनका एक ही मकसद था कि लोकसभा के चुनाव में नरेंद्र मोदी को कैसे भी हराया जाए। लोकसभा चुनाव में इनका क्या हाल हुआ सभी जानते हैं। यह सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए गठबंधन में आए थे। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में गठबंधन का हाल सभी ने देख लिया है। इंडी अलायंस में फूट पड़ चुकी है और इसका उदाहरण इंडी अलायंस में शामिल अन्य दलों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर जाहिर कर दिया है। कांग्रेस के साथ कोई भी साथ नहीं चलना चाहता है। अब कांग्रेस से सभी किनारा करना चाहते हैं। कांग्रेस के साथ जो भी गठबंधन में गए वह तबाह हुए हैं।

शिवसेना (यूबीटी) द्वारा सामना में राज्यपाल को गृह मंत्रालय का एजेंट बताए जाने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि यह गलत बयान है, इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

केजरीवाल की पुजारी और ग्रंथियों को 18000 महीना सैलरी देने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपनी हार दिख रही है, इसलिए यह सनातन की ओर जाते हुए ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं। जनता सब जानती है कि केजरीवाल इस योजना को क्यों लेकर आए हैं। यह सिर्फ चुनावी स्टंट है।

दिल्ली में कांग्रेस की घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणा करती है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी बड़ी-बड़ी घोषणा की थी, हिमाचल में आज क्या हो रहा है सभी को पता है, सारी व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। कांग्रेस यहां पर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। डेढ़ लाख नौकरियां खत्म कर दी गईं। लोगों से बिजली सब्सिडी छोड़ने की बात कही जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *