BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:20 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस और ‘आप’ पर वार, ‘घोटालों का बनाया कीर्तिमान, चुनाव में पाप होगा बेनकाब’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 जनवरी 2025, 9:54 PM IST
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस और ‘आप’ पर वार, ‘घोटालों का बनाया कीर्तिमान, चुनाव में पाप होगा बेनकाब’
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने अंदाज में ‘आप’ का मतलब भी बताया।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने घोटालों में नया कीर्तिमान बनाया है। आप का मतलब अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देना है। आप के पाप बेनकाब हो जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “​​भारतीय जनता पार्टी ने हमने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की वकालत की है। पिछले 11 वर्षों का मोदी सरकार का रिकॉर्ड इस बारे में खुद बोलता है। हम नक्सलवाद को खत्म करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। बीजेपी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात कही है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं, जो इन देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाते हैं, राजनीतिक लाभ के लिए उनसे चंदा भी पाते हैं और फिर मौन साध लेते हैं। ये डबल डेटिंग करने वाले राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल बाहर से कुछ और अंदर से एक ही नजर आते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या अफजल गुरु की फांसी का मुद्दा हो, इन सब विषयों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एकसाथ नजर आए।”

अनुराग ठाकुर ने सवाल पूछा, “दिल्ली में दंगे भड़काकर किसने देश को बदनाम किया? आज अगर ताहिर हुसैन जेल में है तो क्या आम आदमी पार्टी उससे भाग सकती है? ये वही आम आदमी पार्टी और वही कांग्रेस पार्टी है, जो बाटला हाउस कांड पर सवाल उठाती है। दिल्ली में कुछ लोग ऐसे हैं, जो बम धमाकों की अफवाह फैलाकर अभिभावकों को रुलाते हैं। क्या केजरीवाल और आतिशी इस पर बोलेंगे? क्या राहुल भी आप नेताओं से ये सवाल पूछेंगे? जो लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं, आतंक पैदा करना चाहते हैं, वे इन पार्टियों को फंडिंग कर रहे हैं। 11 साल तक केजरीवाल और आप ने सरकार चलाई लेकिन इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। आप के पाप बेनकाब हो जाएंगे। दिल्ली में लोग ये सवाल पूछ रहे हैं। आपको इन सभी सवालों का जवाब देना होगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *