BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 01:43 AM
  • 36.27°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

अहमदाबाद की तरह यहां पर यमुना रिवर फ्रंट बनाएंगे: शाहनवाज हुसैन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 10:27 PM IST
अहमदाबाद की तरह यहां पर यमुना रिवर फ्रंट बनाएंगे: शाहनवाज हुसैन
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि अब राष्ट्रीय राजधानी विकास की पटरी पर दौड़ेगी। दिल्ली की जनता ने 10 साल तक आम आदमी पार्टी के कुशासन को झेला है और अब उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी।

शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता केजरीवाल के शासन से त्रस्त हो चुकी थी। लेकिन अब दिल्ली ने भाजपा को चुना है। अब दिल्ली में तेजी से विकास कार्य होंगे क्योंकि अब दिल्ली-एनसीआर में भाजपा की सरकार है। यूपी-हरियाणा में पहले से ही भाजपा की सरकार थी, जहां पर विकास कार्य हो रहे हैं। लेकिन 10 साल दिल्ली विकास कार्यों में पीछे रही है। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है और अब नोएडा-गुरुग्राम की तरह ही दिल्ली भी तरक्की के रास्ते पर चलेगी।

दिल्ली में भाजपा को मिली इस जीत को शाहनवाज हुसैन ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी जी की जीत है। लोगों ने उन पर भरोसा दिखाया है। मोदी ने जो गारंटी दी है, वह पूरी की जाएगी।

यमुना नदी की सफाई को लेकर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को ठगने का प्रयास किया था जब उन्होंने ये कहा कि हरियाणा की सरकार ने यमुना नदी में जहर मिलाया है। लेकिन दिल्ली की जनता ने उनके झूठ को पकड़ लिया। हरियाणा में भाजपा की सरकार है और दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है। हम यमुना की सफाई का काम करेंगे। अहमदाबाद की तरह यमुना में रिवर फ्रंट बनाने का काम करेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक जाम की समस्या को भी ठीक करेंगे।”

सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा के खाते में 48 सीट आई हैं और 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *