BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 26 मार्च 2025 02:12 AM
  • 26.06°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आम बजट, 10 प्वाइंट्स में जानें किसे मिला क्या?
  2. लालू यादव की ‘इफ्तार पार्टी’ से कांग्रेस नेता नदारद, जेडीयू ने कहा- उनके कर्मों में कोई भागीदार नहीं बनना चाहता
  3. दिल्ली के बजट में कुल व्यय 31.5 प्रतिशत बढ़ा, पूंजीगत व्यय दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये हुआ
  4. दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा सरकार पेश करेगी बजट
  5. 2014 में क्यों टूटा था शिवसेना-भाजपा का गठबंधन? सीएम फडणवीस ने किया खुलासा
  6. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन
  7. कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाकर मुस्लिमों का कर रही तुष्टिकरण : बाबूलाल मरांडी
  8. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मिले सुझावों पर जताई प्रसन्नता
  9. केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी
  10. चुनाव में जनता एनडीए को थमाएगी झुनझुना : कन्हैया कुमार
  11. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश
  12. महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  13. राजीव चंद्रशेखर चुने गए केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई
  14. कर्नाटक : तुमकुर में भाजपा का सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
  15. आईपीएल 2025 : डीसी की एलएसजी पर एक विकेट से रोमांचक जीत

आतिशी के बयानों के पीछे भ्रष्टाचार छिपा है : मोहन सिंह बिष्ट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 12:41 AM IST
आतिशी के बयानों के पीछे भ्रष्टाचार छिपा है : मोहन सिंह बिष्ट
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी द्वारा दिल्ली की भाजपा सरकार के मंत्रियों पर अधिकारियों से 10 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इसे जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया।

मोहन सिंह बिष्ट ने शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से कहा कि आतिशी के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह ऐसे बयान देकर जनता को गुमराह करना चाहती हैं। उनकी सरकार में कितना भ्रष्टाचार हुआ, दिल्ली की जनता जानती है। आतिशी को यह बताना चाहिए कि जब उनकी सरकार दिल्ली में थी तो मेरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के टेंडर पास किए गए, लेकिन धरातल पर एक भी काम नहीं हुआ। एक नाली नहीं बनाई गई, सड़क तो भगवान भरोसे है। यह सिर्फ मंत्री और विधायक को बदनाम करने की साजिश है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की भाजपा सरकार जल्द ही अपना पहला बजट पेश करने वाली है। रेखा गुप्ता की सरकार का दावा है कि यह बजट दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। दूसरी ओर विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी लगातार सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगा रही है। उसने शनिवार को इस मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन किया।

‘आप’ नेताओं का कहना था कि भाजपा ने चुनाव से पहले वादा किया था कि महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, लेकिन सरकार अपना वादा पूरा करने में विफल रही है। इन सबके बीच, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकारियों से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने से अधिकारी परेशान हो चुके हैं। अब दिल्ली में काम कर रहे तमाम अधिकारी अपना ट्रांसफर कराने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *