BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 05:56 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

आप का आरोप : दिल्ली में भाजपा की तानाशाही जारी, विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 5:38 AM IST
आप का आरोप : दिल्ली में भाजपा की तानाशाही जारी, विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोक
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि जब से भाजपा की सरकार आई है, विधानसभा परिसर में आप के चुने हुए विधायकों को घुसने नहीं दिया जा रहा है, जो लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही की मिसाल है।

आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने विधानसभा परिसर के बाहर तैनात होकर आप के विधायकों को अंदर जाने से रोक दिया। उनका कहना है कि पुलिस के पास इस कार्रवाई का कोई वैध आदेश नहीं था, फिर भी पुलिस ने इस फैसले को लागू किया।

आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, “दिल्ली में भाजपा सरकार आते ही तानाशाही की शुरुआत हो गई है। चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।”

वहीं, “आप” के अन्य नेता संजीव झा ने भी इस मुद्दे पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि स्पीकर के आदेश पर विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोका गया है। यह हमारे विशेषाधिकार का उल्लंघन है और स्पीकर इस मामले पर बात करने को भी तैयार नहीं हैं।”

“आप” का आरोप है कि स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आदेश जारी किया है कि “आप” के विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोका जाए, जबकि यह कदम लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। इसके अलावा, “आप” विधायक विधानसभा में बाबासाहेब के नारे लगाने पर तीन दिन के लिए निलंबित किए गए थे। अब, विधायकों को भवन में प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा है। आप का कहना है कि यह घटना दिल्ली विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुई है, और “आप” इसे तानाशाही का प्रतीक मान रही है।

“आप” नेताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र की हत्या करती हैं और देश के लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *