BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:59 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

‘आप’ की योजनाओं से भाजपा की नींद उड़ी हुई है : प्रियंका कक्कड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जनवरी 2025, 9:33 PM IST
‘आप’ की योजनाओं से भाजपा की नींद उड़ी हुई है : प्रियंका कक्कड़
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली की जनता के 10 साल बर्बाद करने के आरोप पर ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार को पलटवार किया। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली की कानून-व्यवस्था खराब करने का आरोप लगाया।

‘आप’ प्रवक्ता ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से कहा, “दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को एक काम दिल्ली की कानून-व्यवस्था का दिया था। लेकिन उन्होंने इस काम को भी बद से बदतर कर दिया। भाजपा को अरविंद केजरीवाल को गाली देने के अलावा और कोई काम नहीं है। जब से अरविंद केजरीवाल ने ‘संजीवनी योजना’, ‘महिला सम्मान योजना’ और ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ का ऐलान किया है, तब से भाजपा की नींद उड़ी हुई है।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली की जनता से प्रदेश को गंदा करने के लिए माफी मांगने के लिए कहने पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “भाजपा सिर्फ फर्जी आरोप लगाती है और भाग जाती है। भाजपा का यही काम है। उनके पास न कोई विजन और न ही कोई लाइन है। वह बस अरविंद केजरीवाल के कामों में अड़ंगा डालती है।”

कांग्रेस के इस दावे पर कि उनकी मदद के बिना ‘आप’ दिल्ली में सरकार नहीं बना पाएगी, आप नेता ने कहा, “दिल्ली में आम आदमी और भाजपा के बीच मुकाबला है।”

अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखने पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “हमारे नेता ने पूछा है कि क्या वह सहमत हैं? प्रवेश वर्मा 1,100 रुपये बांटकर सीधे तौर पर वोट मांग रहे हैं, क्या इस बात से मोहन भागवत सहमत हैं कि भाजपा दिल्ली में वोट कटवा रही है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *