BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 09:26 PM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

‘आप’ विधायकों का खुलासा, ‘केजरीवाल का साथ छोड़ने के लिए भाजपा-कांग्रेस बना रही दबाव’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:55 AM IST
‘आप’ विधायकों का खुलासा, ‘केजरीवाल का साथ छोड़ने के लिए भाजपा-कांग्रेस बना रही दबाव’
Read Time:3 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक ऋतुराज झा और दिलीप पांडे ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा और कांग्रेस पद का लालच देकर आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए दबाव बना रही हैं।

ऋतुराज झा ने बताया कि मैंने उनसे हाथ जोड़कर एक ही बात कही कि हर आदमी दलबदलू, लालची और बिकाऊ नहीं होता है। मैं कभी अरविंद केजरीवाल का साथ नहीं छोड़ूंगा। वहीं, दिलीप पांडे ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी पार्टी में आने के लिए प्रलोभन दिया, लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया।

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक ऋतुराज झा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा के लोग मुझसे लगातार संपर्क कर रहे थे और कई तरह के प्रलोभन दे रहे थे कि आपको ये बना देंगे। मैंने उनसे हाथ जोड़कर एक ही बात कही कि हर आदमी दलबदलू, लालची और बिकाऊ नहीं होता है। मैंने भाजपा के लोगों से कहा कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ने मेरे जैसे सामान्य परिवार से आने वाले एक शिक्षक के बेटे को दो बार एमएलए का टिकट दिया। मैं दस साल से किराड़ी विधानसभा से विधायक हूं। आने वाले समय में मुझे और भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। हम पार्टी और देश के लिए काम करेंगे।

ऋतुराज झा ने कहा कि हमारे कुछ साथी जो भाजपा के इशारे पर हरकतें कर रहे हैं, उन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा। उन्हें भी अरविंद केजरीवाल ने ही विधायक बनाया था। उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था, क्योंकि देश और दुनिया आम आदमी पार्टी की तरफ एक उम्मीद से देखती है। लेकिन, मैं अपनी गारंटी ले सकता हूं कि मैं अरविंद केजरीवाल का सिपाही था और मरते दम तक रहूंगा। मैं कभी अरविंद केजरीवाल का साथ नहीं छोड़ूंगा।

दूसरी तरफ, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी में था, हूं और आगे भी रहूंगा। मैं आम आदमी पार्टी में रहकर अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देश में देश और दिल्ली की सेवा करूंगा, यह मेरे सबसे बड़े दायित्वों में से एक है। मुझे भाजपा और कांग्रेस समेत कई पार्टियों के प्रलोभन आए। लेकिन, हमारा प्रण इस पार्टी को बनाकर देश और दिल्ली के लोगों को और मजबूत करना है, उनकी जिंदगी बेहतर करनी है तो इस पार्टी को छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। यह पार्टी हमारे लिए समाज और दिल्ली की सेवा करने का जरिया है। हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।

दिलीप पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आम आदमी पार्टी की कुल राजनीति का एक छोटा सा हिस्सा है चुनाव लड़ना और लड़वाना। एक टिकट, एक चुनाव से कहीं बढ़कर है शमां-ए-वतन बने रहना। लड़ेंगे, जीतेंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *