BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:50 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया और उन्होंने ही हटाया भी : रामगोपाल यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 10:57 PM IST
इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया और उन्होंने ही हटाया भी : रामगोपाल यादव
Read Time:3 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस के सहयोगी दल और इंडिया अलायंस के एक महत्वपूर्ण घटक समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को राज्यसभा में आपातकाल का जिक्र किया। ‘संविधान पर चर्चा’ के दौरान समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को आपातकाल लगाने का खामियाजा चुनावी हार के रूप में भुगतना पड़ा था। उन्होंने आपातकाल हटाने का श्रेय भी इंदिरा गांधी को ही दिया।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के सारे अधिकार छीन लिए गए और इसका दंड भी कांग्रेस को ही भुगतना पड़ा। 1977 के चुनाव में कांग्रेस सारे उत्तर भारत में हार गई थी। इंदिरा जी ने आपातकाल लगाया था, लेकिन, आपातकाल को न हमने हटाया और न आपने हटाया। आपातकाल को हटाया भी इंदिरा जी ने ही था।

सपा सांसद ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल है। 1978 में संविधान संशोधन के जरिए जो विकृतियां हुई थी, उन्हें खत्म कर दिया गया। केवल नागरिकों के कर्तव्य और जो हमारी प्रस्तावना में संशोधन हुए थे, उन्हें बरकरार रखा गया है। प्रस्तावना में संशोधन के जरिए सोशलिस्ट और सेकुलर शब्द को जोड़ा गया।

इससे पहले चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सांसदों ने पूर्ववर्ती सरकारों को संविधान की प्रस्तावना में सोशलिस्ट और सेकुलर शब्द जोड़ने के लिए जिम्मेदार बताया था।

रामगोपाल यादव ने सत्ता पक्ष पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग यह कहते हैं कि सेकुलर और सोशलिस्ट शब्द कहां से जोड़ दिए गए। इनकी याददाश्त बहुत कमजोर है, जनता पार्टी की सरकार थी, उसी ने यह स्वीकार किया था।

उन्होंने सत्ता पक्ष से कहा कि आपके दो सबसे बड़े नेता उस सरकार में थे। देश के सबसे सम्मानित नेताओं में शामिल अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री थे और लालकृष्ण आडवाणी सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे। यह सब उनमें शामिल थे, जिन्होंने इसको रिटेन किया। हमारे देश में खास तौर पर सबसे बड़े राज्य में मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश के संभल में जिस तरह से लोगों को मारा गया, आर्टिकल-21 में क्या लिखा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *