BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:14 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस का संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित हमला : सुधांशु त्रिवेदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 दिसंबर 2024, 9:56 PM IST
उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस का संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित हमला : सुधांशु त्रिवेदी
Read Time:3 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। इस सबके बीच विपक्ष अब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। इस प्रस्ताव को विपक्षी दलों ने 1 बजकर 37 मिनट पर राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को सौंपा। इस अविश्वास प्रस्ताव पर 60 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने सोरोस फाउंडेशन के इशारे पर एक के बाद एक संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित हमला करना शुरू किया है।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “राज्यसभा में उपराष्ट्रपति के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पीछे मुख्य कारण इंडिया गठबंधन में चल रही प्रतिस्पर्धा है। जहां एक पार्टी दूसरे से मुद्दे छीनने की कोशिश कर रही है। यह प्रतिस्पर्धा खासकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के प्रति अविश्वास के रूप में प्रकट हुई है। इसे छिपाने के लिए कांग्रेस का यह प्रयास है, जिसमें जाने-अनजाने में इंडिया गठबंधन के दल शामिल हो रहे हैं। यह तो तात्कालिक कारण था, लेकिन यदि दीर्घकालिक दृष्टि से देखें तो यह एक लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है। हमारी पार्टी ने लगातार आरोप लगाया है कि विदेशी संस्थाएं जैसे ओसीसीआरपी (ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट) और सोरोस फाउंडेशन, पिछले सात-आठ वर्षों से भारत में काम कर रही है। इन संस्थाओं ने भारत की हर व्यवस्था पर हमला किया है। सबसे पहले इन्होंने एयरफोर्स को निशाना बनाया, राफेल मामले में। फिर सेना के खिलाफ अविश्वास पैदा करने की कोशिश की, खासकर सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर। इसके बाद इन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली सरकारी कंपनियों पर हमला करना शुरू किया, जैसे एलआईसी और एसबीआई पर, जो बाद में गलत साबित हुआ। इसके बाद इनका हमला हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर हुआ, यह भी गलत निकला।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद, इन्होंने चुनाव आयोग और ईवीएम पर हमला किया और अब संवैधानिक पदों पर भी हमला करने की कोशिश की है। अगर हम पिछले 7-8 वर्षों का इतिहास देखें, तो यह देखा जा सकता है कि हर एक हमले के बाद, भारत की व्यवस्थाओं की गरिमा को कम करने के लिए एक सुनियोजित अभियान चलाया गया है। इसलिए, हम यह कह सकते हैं कि कांग्रेस और सोरोस की जो लैंड माइंस या सबमरीन थी अब वह बाहर आ चुकी है। अब इसमें कोई शक नहीं कि भारत की हर व्यवस्था और संसद की गरिमा को कम करने के लिए सात समुंदर पार से ताल ठोकने की कोशिश की जा रही है और यह अविश्वास प्रस्ताव इसी कड़ी का एक हिस्सा है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *