BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 मार्च 2025 05:14 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रचिन रवींद्र ने छक्का जड़ सीएसके को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिलाई चार विकेट से जीत
  2. इफ्तार पार्टी में पहुंचे मुस्लिमों ने कहा, ‘बिहार का मुसलमान नीतीश कुमार के साथ’
  3. मुस्लिम संगठनों के इफ्तार पार्टी के बह‍िष्‍कार पर संजय झा ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत किया’
  4. अस्वस्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार असुरक्षित : पवन खेड़ा
  5. गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर डीयू के शिक्षकों ने लिखा यूजीसी चेयरमैन को पत्र
  6. मनोहर लाल खट्टर ने बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ओडिशा को केंद्र के सहयोग का दिया आश्वासन
  7. झारखंड : तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा लद्दाख में शहीद जवान का पार्थिव शरीर
  8. सीएम रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
  9. कांग्रेस ने केरल में कम्युनिस्ट आंदोलन को दबाने के लिए आतंक और हिंसा का लिया सहारा : पिनाराई विजयन
  10. अजित पवार और जयंत पाटिल की बैठक पर छगन भुजबल बोले, राजनेता एक-दूसरे के व‍िरोधी, दुश्मन नहीं
  11. संभल : पूछताछ के बाद एसआईटी ने शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को किया गिरफ्तार
  12. राजद प्रमुख लालू यादव मोतिहारी पहुंचे, लोगों से की तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
  13. औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता, भारत हर हाल में हिंदू राष्ट्र घोषित हो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  14. असम की दूसरी राजधानी बनने की राह पर डिब्रूगढ़ : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
  15. संघ के सरकार्यवाह बोले, ‘अंतरजातीय विवाह के खिलाफ नहीं है आरएसएस’

कर्नल पुष्पेंद्र बाथ और उनके बेटे के साथ मारपीट निंदनीय, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : रोहित चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 1:01 AM IST
कर्नल पुष्पेंद्र बाथ और उनके बेटे के साथ मारपीट निंदनीय, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : रोहित चौधरी
Read Time:4 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के पटियाला में एक सैन्य अधिकारी कर्नल पुष्पेंद्र बाथ और उनके बेटे के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्वक मारपीट की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने दोषी अधिकारियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी के सैनिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी और पंजाब के सह-प्रभारी राष्ट्रीय सचिव आलोक शर्मा ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब प्रशासन ने इस घटना को दबाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद चार दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई और एसपी से मिलने का समय भी नहीं दिया गया। इसके अलावा, जिस ढाबे पर यह घटना घटी, उसके मालिक पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का दबाव भी बनाया गया, ताकि असली दोषियों को बचाया जा सके।

कांग्रेस नेताओं ने पटियाला के एसएसपी नानक सिंह पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी नानक सिंह को पहले भी अक्षमता के कारण पटियाला से हटाया जा चुका था और उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान से नजदीकियों की भी चर्चा की। कांग्रेस ने यह भी कहा कि इस घटना से पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति उजागर होती है, जहां नशे का जाल फैला हुआ है और पुलिस के गुंडा राज से लोग आतंकित हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से दोषी है और इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है और पूरे राज्य में नशे के कारोबार और अपराधों की स्थिति को नजरअंदाज किया है।

इसके अलावा, कांग्रेस ने भाजपा शासित प्रदेशों में भी सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ हो रही आपराधिक वारदातों का जिक्र किया, जैसे जयपुर, मऊ, भुवनेश्वर और मणिपुर में। पार्टी ने इस तरह के कृत्यों को सेना का मनोबल गिराने के रूप में देखा और इसे स्वीकार्य नहीं बताया।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पटियाला में कर्नल पर हमले के मामले में एसएसपी नानक सिंह को एफआईआर में नामजद किया जाए और सभी दोषी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा, इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग की। कांग्रेस ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को एसआईटी में शामिल करने की भी अपील की और सेना प्रमुख से राष्ट्रपति से मिलकर इन घटनाओं को रोकने की बात करने की सलाह दी।

कांग्रेस ने यह भी मांग की कि पूर्व सैनिक आयोग का गठन किया जाए, जो सैनिकों की शिकायतों का समाधान कर सके और उनके लिए विशेष सुरक्षा प्रावधान बनाए जाएं। पार्टी ने इस संबंध में एक ऐसा कानून बनाने की बात की, जो सैनिकों और उनके परिवारों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोक सके, जैसा कि अन्य देशों में होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *