BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 03:30 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  2. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  3. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  4. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  5. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  6. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  7. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  8. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  9. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन
  10. कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रपति के पद की मर्यादा का आदर किया, हमारे नेता कभी अपमान नहीं कर सकते: मल्लिकार्जुन खड़गे
  11. सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी राष्ट्रपति का सोनिया गांधी ने किया अपमान, मांगे माफी : भाजपा
  12. कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता पहले भी कई बार कर चुके हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी
  13. मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  14. केजरीवाल ने चुनाव आयोग में दाखिल किया 6 पन्ने का जवाब, कहा- हमारे संघर्ष के बाद कम हुआ अमोनिया
  15. बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, कहा- ‘एक देश, एक चुनाव पर काम कर रही सरकार’

कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:46 AM IST
कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान नेता का एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहा हैं।

इस बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी करके अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। वीडियो में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक तरफ दिल्ली की गंदगी और दूसरी तरफ शीश महल दिखा रहे हैं। बीते दिनों सर्द रात में राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स का दौरा किया था और मरीजों तथा उनके परिजनों से बात की थी।

वीडियो में एक तरफ लगातार शीश महल को अंदर और बाहर से दिखाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी वीडियो में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गंदगी को दिखा रहे हैं।

राहुल गांधी कह रहे हैं कि एम्स के बाहर 21वीं सदी में लोग सर्द रात में लेटे हुए हैं। रहने, खाने के लिए जगह नहीं है और यहां गंदगी है। राहुल गांधी यमुना को दिखाते हुए कह रहें है कि देखो चमकती हुई दिल्ली। पैरिस जैसी दिल्ली है। यमुना में गंदगी है, कचरा है। दिल्ली में केजरीवाल ने कोई काम नहीं किया। साफ-सफाई तो जुमला है।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो यमुना में डुबकी लगाएंगे। 2025 चल रही है, केजरीवाल को आकर यमुना में डुबकी लगानी चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “हमें यमुना को सिर्फ एक वाटर बॉडी के रूप में नहीं, एक जीवित प्राणी (लिविंग बिगेन) के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्जत करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है, तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा। यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें, हम सुनेंगे आवाज़ भारत की।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *