BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 12 मार्च 2025 09:21 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  2. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  3. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  4. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  5. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  6. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  7. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश
  8. अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे सहकारी विश्वविद्यालय पर विधेयक, रेलवे पर राज्यसभा में होगी चर्चा
  9. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेगी सरकार, 17 मार्च को जेपीसी की अगली बैठक : पीपी चौधरी
  10. तमिलनाडु के छात्रों को मिलने वाले अवसरों को मत नकारिए : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  11. चुनाव आयोग का संवाद आमंत्रण, कानूनी ढांचे में चुनाव सुधार पर फोकस
  12. मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना : पीएम मोदी
  13. बंद हो रहे सरकारी स्कूल, शिक्षा हुई महंगी : विपक्ष
  14. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के विरोध में ‘आप’ नेता पहुंचे जनता के बीच
  15. एनडीएमसी की बैठक रही सार्थक, कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा : प्रवेश वर्मा

कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 4:16 PM IST
कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
Read Time:4 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने साफ किया है कि उनकी पार्टी आगामी गुजरात और गोवा विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने मडगांव में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा था कि ‘आप’ गुजरात और गोवा विधानसभा चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगी।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “इसमें नया क्या है? वास्तव में उनके साथ गठबंधन कौन कर रहा है? खुद ही अपने मियां मिट्ठू बन रहे हैं, उनसे कौन गठबंधन कर रहा है? अगर वे गठबंधन करना चाहते हैं, तो तृणमूल कांग्रेस या समाजवादी पार्टी (सपा) जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकते हैं, जिनका मुख्य एजेंडा कांग्रेस के वोटों को काटना है। कांग्रेस उनके साथ कोई गठबंधन नहीं कर रही है।”

अवैध बैनर को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश पर संदीप दीक्षित ने कहा, “अगर क्राइम हुआ है तो उस पर केस चलना चाहिए, ऐसी चीजें बहुत कम होती है कि कोर्ट इस पर फैसला लेता है। लेकिन, अगर कानून का उल्लंघन हुआ है तो केस होना चाहिए। मैं इस पर दिल्ली पुलिस, एमसीडी और डीडीए से एक और बात कहूंगा कि इस कानून या ऑर्डर का संज्ञान लेते हुए, पूरी दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर-होर्डिंग लगाए जाते हैं, चाहे सरकारी जगह हो या प्राइवेट, यहां तक कि खंभों पर भी लग जाते हैं, इस पर भी ध्यान दें क्योंकि कोर्ट ने इस बात को कहा है कि आप पब्लिक प्रॉपर्टी पर अपने होर्डिंग या पोस्टर नहीं लगा सकते। ये धड़ल्ले से होता है। ऐसा सिर्फ अरविंद केजरीवाल ने ही नहीं किया है, ठीक है, वो पकड़े गए हों, उन पर सजा होगी। लेकिन, बाकी जितने हैं, कभी जन्मदिन के लगते हैं, कभी सार्वजनिक जगहों पर लोग झाड़े लगाते हैं, उस पर भी एक तरीके से रोक लगनी चाहिए।”

संदीप दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह के होली पर दिए विवादित बयान ‘रंगों से दिक्कत है तो हिजाब की तरह तिरपाल ओढ़कर निकलें’ पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने रघुराज सिंह के बयान को गलत बताते हुए कहा कि होली हमेशा से खेली गई है, होली के दिन चाहें रमजान हो या कोई त्योहार हो या न हो। कई लोग होली खेलने से परहेज करते हैं। हिंदू समाज में लोग अलग-अलग तरीके से होली मनाते हैं, कोई सिर्फ टीका लगवाते हैं। कुछ रंग से परहेज करते हैं। समाज में हजारों सालों से अलग-अलग समुदायों ने अलग-अलग धर्म के त्योहारों को मनाना सीखा है, लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है, यह बहुत गलत बात है।

उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर कहा कि इसमें सिर्फ कांग्रेस ही नहीं है, इसमें बीजेडी, तृणमूल कांग्रेस भी है। तमाम पार्टियां पूछ रही हैं कि महाराष्ट्र में दो महीने में 80 लाख वोटर कैसे बढ़ गए, दिल्ली और हरियाणा में कैसे बढ़ गए, अचानक बढ़ जाते हैं, जो चीज आज तक नहीं होती है, वह दो-दो महीने में इलेक्शन कमीशन कर देता है। इलेक्शन कमीशन के पास कोई जवाब नहीं है, इलेक्शन कमीशन तो पब्लिक इंस्टीटूशन है। इनकम टैक्स भी अचानक बढ़ जाता है तो वो पूछते हैं कि अचानक कैसे बढ़ गया? लेकिन, इलेक्शन कमीशन किस अहंकार में घूम रही है?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *