BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:00 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

किसानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कांग्रेस कर रही राजनीती : नायब सिंह सैनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 दिसंबर 2024, 11:10 PM IST
किसानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कांग्रेस कर रही राजनीती : नायब सिंह सैनी
Read Time:3 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बड़ा बयान दिया है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के लिए कई अहम कदम उठा रही है और प्रदेश के सभी किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 100 फीसदी खरीदी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य किसानों को मजबूत करना और उनकी स्थिति में सुधार लाना है।

किसानों के दिल्ली कूच पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि किसानों की समस्याएं सुनी जाएं और उनका समाधान किया जाए। सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह किया कि वह किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए खुद जाएं और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब के मुख्यमंत्री उनकी बात सुनेंगे और किसानों के मुद्दों पर उचित कदम उठाएंगे।

हरियाणा के कांग्रेस सांसदों के संसद में प्रदर्शन पर तंज कसते हुए सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को राजनीति का विषय नहीं बनाना चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में किसानों के लिए क्या सुधार किए गए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज राजनीति कर रही है और किसानों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस की इसी गंदी राजनीति के कारण पार्टी का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह हर मुद्दे पर राजनीति न करे और किसानों के मुद्दों को समाधान की ओर ले जाए।

वहीं, शुक्रवार को हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के एजेंडों पर निर्णय लिए गए। बैठक में बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और पुलिस विभाग सहित अन्य कई विभागों के कार्यों पर चर्चा की गई। इन सभी विभागों के कार्यों को मंजूरी दी गई, ताकि विकास की गति तेज हो सके और सरकार जनता की समस्याओं का समाधान कर सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *