BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 03:51 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

कृष्णा नगर के भाजपा विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों से कहा ‘लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 6:36 PM IST
कृष्णा नगर के भाजपा विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों से कहा ‘लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त’
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा की कृष्णा नगर विधानसभा सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. अनिल गोयल ने क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की और सख्त लहजे में कहा कि जिन अधिकारियों के काम में लापरवाही पाई जाएगी, उन्हें हटाया जाएगा।

डॉ. अनिल गोयल बुधवार को गीता कॉलोनी के नर्सरी और सफेदा झुग्गी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि जहां सफाई और अन्य जरूरी कामों में कमी नजर आएगी, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा। अधिकारियों की आदतें खराब हो गई हैं। जो काम करेगा, वही रहेगा और जो काम नहीं करेगा, उसे हटाना पड़ेगा।

डॉ. अनिल गोयल ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जनता के बीच आकर उनके मुद्दों को हल करना उनकी प्राथमिकता है। हमने जो वादे किए थे, उन्हें निभाना है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित लोग हैं और भाजपा के कार्यकर्ता हैं। हमें काम करके दिखाना होगा, यह हमारी जिम्मेदारी है।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल पर गोयल ने कहा कि इस बारे में भाजपा विधायक दल की बैठक में चर्चा की जाएगी। हमारे 48 विधायकों की बैठक में ही निर्णय लिया जाएगा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। नए मुख्यमंत्री के लिए कोई भी व्यक्ति चुना जा सकता है। आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि भाजपा में 48 विधायक हैं और मुख्यमंत्री का चुनाव सभी विधायक मिलकर करेंगे। यह कोई ऊपर से तय नहीं करेगा, बल्कि 48 विधायक मिलकर इस पर निर्णय लेंगे।

इस दौरान गोयल ने यह स्पष्ट किया कि जो काम जनता की भलाई के लिए आवश्यक है, उसे प्राथमिकता दी जाएगी, और सभी अधिकारियों से इसी दिशा में काम करने की अपेक्षा की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *