BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 07:43 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

कृष्णा नगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अनिल गोयल बोले- जनता का म‍िल रहा अपार समर्थन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 फ़रवरी 2025, 11:24 PM IST
कृष्णा नगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अनिल गोयल बोले- जनता का म‍िल रहा अपार समर्थन
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार थमने से एक दिन पहले रव‍िवार को कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने बाइक रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर अनिल गोयल ने कहा कि जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और यह रैली दर्शाती है कि भाजपा चुनाव में जीत की ओर अग्रसर है।

डॉक्टर अनिल गोयल ने कहा कि आम जनता भाजपा के साथ खड़ी है और उन्हें आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। बजट में 12 लाख रुपये तक की कमाई को टैक्स फ्री करने के फैसले को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया। उनके अनुसार, भाजपा सरकार हमेशा आम आदमी, गरीब और मध्यम वर्ग के कल्याण के बारे में सोचती है, और यही कारण है कि जनता का झुकाव पार्टी की ओर बढ़ रहा है।

इस रैली में सड़कों पर बाइक रैली के दौरान पार्टी समर्थकों ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और झंडे लहराए। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उनकी पार्टी की नीतियां जनता को पसंद आ रही हैं और चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा, इससे आम लोगों को और अधिक लाभ मिलेगा।

बता दें कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में पार्टी अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक रही है। कृष्णा नगर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए इस रैली को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इसे देखने के लिए उमड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनता के बीच पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह चुनाव परिणामों में भी साफ नजर आएगी। डॉक्टर अनिल गोयल ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है और आने वाले दिनों में पार्टी के विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *