BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 10:09 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  2. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  3. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  4. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  5. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  6. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  7. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  8. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  9. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  10. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  11. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  12. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  13. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  14. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  15. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

केंद्रीय बजट आम जनता के साथ धोखा है : प्रमोद तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 फ़रवरी 2025, 10:08 PM IST
केंद्रीय बजट आम जनता के साथ धोखा है : प्रमोद तिवारी
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट संसद में पेश किया। विपक्ष का आरोप है कि बजट में सिर्फ दो राज्यों पर फोकस किया गया। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बीएनटी न्यूज़ से बात की।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कौन क्या कह रहा है। मैं इतना जानता हूं कि इस बजट के माध्यम से धोखा दिया गया है। टैक्स स्लैब घटाया गया है, 12 लाख रुपये की सालाना आय पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा। सरकार जहां एक हाथ से दे रही हैं, तो दूसरे हाथ से जीएसटी बढ़ाकर वापस भी ले रही है। हर चीज पर टैक्स लगा दिया गया। रेस्टोरेंट में खाना खाएंगे तो टैक्स देना होगा। जनता को एक तरह से धोखा दिया गया है।”

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “दोनों ही पार्टी वोट हासिल करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही हैं। एक अपना नाम बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा वोट हासिल करने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। जनता दोनों पार्टियों को देख रही है, इसलिए वह कांग्रेस सरकार को वापस ला रही है।”

वक्फ बोर्ड को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “वक्फ बिल पेश होने से पहले ही हंगामा हो चुका है। विपक्ष के 44 संशोधनों को खारिज कर दिया। जब विपक्ष का कोई संशोधन स्वीकार नहीं किया गया तो जेपीसी बनाने का क्या मतलब था। जब आप हमारे किसी सुझाव को मानने को तैयार नहीं हैं और सत्ता पक्ष के सभी प्रस्तावों को स्वीकार किया गया, तो ऐसा लगता है कि यह एकतरफा है। सरकार जो चाहती है, वह कर रही है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *